MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज मंगलवार 30 जून को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

10 साल बाद प्रमोशन का रास्ता साफ

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्रदेश में 10 साल बाद प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। इसे लेकर सरकार ने निर्देश जारी कर दिए हैं। यह फैसला महाधिवक्ता की कानूनी राय मिलने के बाद लिया गया है। सरकार ने प्रमोशन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

मंत्री प्रतिमा बागरी की बढ़ीं मुश्किलें!

राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ सकती है। आयुक्त, अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा उनके खिलाफ एक बड़ा और महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है। यह पूरा मामला उनकी जाति प्रमाण पत्र की वैधता और उससे जुड़े जमीनी दस्तावेजों से जुड़ा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…

ग्वालियर में हंगामे के बाद कांग्रेस जिला कार्यकारिणी रद्द

ग्वालियर में हंगामे के बाद कांग्रेस जिला कार्यकारिणी रद्द कर दी गई है। कांग्रेस संगठन महामंत्री संजय कामले ने पत्र जारी कर यह जानकारी दी है। दरअसल, जिला कार्यकारिणी को लेकर सवाल उठे थे और दो पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया था। पढ़ें पूरी खबर…

IPL स्टार शशांक सिंह और रिटायर्ड IPS पिता पर FIR

आईपीएल क्रिकेटर शशांक सिंह, उनके रिटायर्ड आईपीएस पिता शैलेश सिंह और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। शिकायत खाना बनाने वाले कर्मचारी विपेन्द्र सिंह ने रातीबड़ थाने में दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, उनके साथ मारपीट की गई और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकाया गया। पढ़ें पूरी खबर…

MP में बढ़ा महिलाओं का ‘मदिरा प्रेम’

मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-6) की ताजा रिपोर्ट में शराब के सेवन को लेकर बेहद हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश में शराब की शौकीन महिलाओं का प्रतिशत न सिर्फ पिछले सर्वे के मुकाबले बढ़ा है, बल्कि यह अब राष्ट्रीय औसत को भी पार कर गया है। इस रिपोर्ट का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि जहां एक तरफ पूरे देश में महिलाओं के बीच शराब पीने की प्रवृत्ति में कमी आई है, वहीं मध्य प्रदेश में इसके विपरीत ग्राफ ऊपर की ओर गया है। पढ़ें पूरी खबर…

चंबल में महाघोटाला; 10 समितियों पर FIR, 15 पटवारी सस्पेंड

मध्य प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में हुए बड़े फर्जीवाड़े को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर प्रशासन ने ताबड़तोड़ और कड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। प्रदेश के भिंड और मुरैना जिले में करोड़ों रुपये के गेहूं खरीदी घोटाले की आशंका के बाद हड़कंप मच गया है। इस मामले में मुरैना की 10 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों पर FIR दर्ज कर ली गई है जिसमें 10 समिति प्रबंधक और 10 कंप्यूटर ऑपरेटर सहित कुल 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

IAS संतोष वर्मा के खिलाफ दायर जनहित याचिका खारिज

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने आईएएस (IAS Santosh Verma) अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ दायर उस जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर दिया है, जिसमें उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाने और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की गई थी। पढ़ें पूरी खबर…

‘भारत के मुसलमान को इंडोनेशिया जाना चाहिए’,- पंडित धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री राम मंदिर चंदा चोरी पर फिर भड़के हैं। उन्होंने संत परम्परा के लोगों को ही सेवा का काम सौंपने की बात कही। साथ ही भारत के मुसलमानों को सौहार्द सीखने के लिए  इंडोनेशिया जाने की सलाह दी। पढ़ें पूरी खबर…

शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर

मध्य प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए उच्च शिक्षा विभाग से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के दूसरे चरण का सीट आवंटन जारी कर दिया है। इस चरण में प्रदेश भर के विभिन्न कॉलेजों में 18,563 विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं। पढ़ें पूरी खबर…

कोर्ट के आदेश पर कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व टीम पर हमला

आष्टा के सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य गांव नोमानिया में सोमवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब धारा 250 के प्रकरण में न्यायालय से फैसला आने के बाद राजस्व विभाग की टीम भूमि का कब्जा दिलाने मौके पर पहुंची। कार्रवाई शुरू होते ही बड़ी संख्या में आदिवासी महिला पुरुष और बच्चे मौके पर लाठी डंडे लेकर पहुंच गए और विरोध करते हुए राजस्व अमले का घेराव कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

पढ़ें पूरी खबर…

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m