राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/ रायसेन। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सबसे भरोसेमंद चैनल न्यूज 24 मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ (News24 MP-CG) और लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) ने शनिवार को रायसेन जिले में एक खास कार्यक्रम ‘मध्य प्रदेश का भविष्य रायसेन’ का आयोजन किया। जिसमें जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जिले में विकास कार्यों को लेकर बातचीत की।

पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक प्रभुराम चौधरी ने कहा, खेल के लिए रायसेन में राज्य स्तरीय एकेडमी तैयार हो रही है। जल्द रायसेन को मेडिकल कॉलेज मिलेगा। रायसेन स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों पर फ्री दवा दी जा रही हैं। उन्होंने हाल ही में रायसेन में हुए किसान सम्मेलन की विस्तार से जानकारी दी तो अपनी एमबीबीएस की डिग्री और राजनीति के बीच प्राइवेट प्रैक्टिस के दौर की चर्चा भी छेड़ी। 

राकेश शर्मा ने कहा कि जिसने रायसेन का पानी पिया, रायसेन का अन्न खाया। उन सब लोगों ने रायसेन को आज का रायसेन बनाया है। 2001 में जिले में NSUI का सफाया कर दिया था, जबकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। रायसेन में आज चारों तरफ सड़कों का जाल है। बीजेपी का कार्यकर्ता आज भी जमीन पर काम करता है इसलिए आज हर जगह बीजेपी है।

कार्यक्रम में ये हुए शामिल 

डॉ दिनेश खत्री
सीएमएचओ रायसेन

-डॉ यशपाल वाल्यान
सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय रायसेन।

डॉ दीपक गुप्ता
स्त्री रोग विशेषज्ञ रायसेन।

सविता जमना सेन
नगर पालिका अध्यक्ष रायसेन।

जमना सेन
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष।

पप्पू रेवाराम
अध्यक्ष नगर परिषद सांची।

हेमंत राजा भैया चौधरी
नगर परिषद अध्यक्ष बरेली।

रौनक चौधरी
युवा भाजपा नेता एवं व्यवसायी

ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत
 युवा कांग्रेस नेता।

-रणजीत सिंह रघुवंशी
जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस रायसेन।

शशांक धाकड़
अधिवक्ता समाजसेवी

मुकेश नामदेव
डायरेक्टर होटल देव प्लाजा रायसेन।

संजय गोहिल
डायरेक्टर प्रेसीडेंसी महाविद्यालय रायसेन ने भी अपनी बात रखी

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m