महाराष्ट्र के परभणी स्थित यशवाड़ी हनुमान मंदिर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के गर्भगृह के सामने निर्माणाधीन सभा मंडप की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में मलबे में में दबने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. आशंका जताई जा रही है कि मरनेवालों की संख्या में इजाफा हो सकता है. मंदिर परिसर में शनिवार को भीड़ अधिक थी.

महाराष्ट्र: परभणी में हनुमान मंदिर की छत गिरी, 6 श्रद्धालुओं की मौत, कई मलबे  में दबे

यहां निर्माणाधीन हनुमान मंदिर का स्लैब अचानक ढह गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित यशवाड़ी देवस्थान में बड़ा हादसा हो गया. मंदिर के गर्भगृह के सामने बन रहे सभामंडप का छत अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे में मलबे में दबने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

महाराष्ट्र: परभणी के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा, छत गिरने से मलबे में दबे  20 से 25 लोग | Yashwadi Temple Tragedy Manwat Hanuman Temple Hall Collapses  Devotees Trapped

जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक पांच से छह श्रद्धालुओं के शव मलबे के नीचे से बरामद किए जाने की सूचना मिल रही है. मंदिर परिसर में निर्माण कार्य चल रहा था, हालांकि शनिवार को ज्यादा भीड़ होने के कारण काम बंद रखा गया था. इसके बावजूद श्रद्धालु उसी क्षेत्र में मौजूद थे, तभी करीब 15 फीट लंबा और 15 फीट चौड़ा स्लैब अचानक गिर पड़ा.

युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है. मलबे में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है.  शनिवार का दिन होने के कारण मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी. घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं को उपचार के लिए परभणी जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m