अभय मिश्रा, मऊगंज। मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने हनुमना जनपद की ग्राम पंचायत बलभद्रगढ़ के ग्राम सचिव शरदचन्द्र गिरी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब आरोपी सचिव विकास कार्यों के भुगतान के बदले कमीशन की पहली किश्त वसूल रहा था।

1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी

मामला पीसीसी रोड और पुलिया निर्माण से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, सरपंच पति प्रकाश यादव ने निर्माण कार्यों के भुगतान के लिए डीएससी सिग्नेचर और ओटीपी जनरेट करने की गुहार लगाई थी। लेकिन भ्रष्टाचार में डूबे सचिव ने बिना ‘सेवा-शुल्क’ के फाइल आगे बढ़ाने से साफ इनकार कर दिया। सचिव द्वारा कुल 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। परेशान होकर फरियादी ने EOW रीवा का दरवाजा खटखटाया।

भ्रष्टाचारियों की अब खैर नहीं

शिकायत का सत्यापन होते ही जैसे ही आरोपी सचिव शरदचन्द्र गिरी ने रिश्वत की पहली किस्त 10 हजार हाथ में लिए वैसे ही EOW की टीम ने उन्हें दबोच लिया।” कार्रवाई का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक किरण किरो ने किया, जिसमें निरीक्षक मोहित सक्सेना और उनकी पूरी टीम की भूमिका रही। मऊगंज में हुई इस कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने वाले और जनता की गाढ़ी कमाई पर डाका डालने वाले भ्रष्टाचारियों की अब खैर नहीं।

अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकारः SC ने कहा- ‘चंबल अभ्यारण में बिना नंबर के कैसे

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m