संजय पाटीदार, भोपाल। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने BSNL के दो सीनियर इंजीनियरों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों पर जबलपुर की एक फर्म के 14 बिल पास करने के एवज में 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।

MP Morning News: रक्षाबंधन आज, उज्जैन दौरे पर CM डॉ मोहन, शनिवार को जनविश्वास अभियान, राम राजा की नगरी में BJP का बनेगा जम्बो प्लान

पहली किस्त लेते समय CBI ने ट्रैप किया

बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारियों ने रिश्वत की रकम किस्तों में लेने की बात कही थी। इसी क्रम में 75-75 हजार रुपये, कुल 1 लाख 50 हजार रुपये की पहली किस्त लेते समय CBI ने दोनों को ट्रैप कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया।

28 अगस्त महाकाल भस्म आरती: रक्षाबंधन पर दिव्य श्रृंगार, बाबा महाकालेश्वर को सबसे पहले बंधी राखी; सवा लाख लड्डुओं का महाभोग

आरोपियों से पूछताछ जारी

गिरफ्तार आरोपियों में BSNL के चीफ इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) शामिल हैं। शिकायत मिलने के बाद CBI ने मामले की प्रारंभिक जांच की और इसके बाद गुरुवार को योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। CBI की कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

MP में मानसून की रफ्तार धीमी: आज 7 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, ढाई से चार इंच तक बारिश होने के आसार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m