हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक मेकअप आर्टिस्ट युवती के साथ लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले दोस्ती की, फिर भरोसा जीता और निवेश के नाम पर बड़ा झांसा देकर रकम हड़प ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
SIP में निवेश का दिया लालच
पीड़िता दीपमाला ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी हर्ष भार्गव से फीनिक्स मॉल में हुई थी, जहां वह पहले काम करती थी। मुलाकात के बाद आरोपी उससे लगातार संपर्क में रहा और धीरे-धीरे भरोसा जीत लिया। इसके बाद आरोपी ने प्रॉपर्टी और SIP यानी सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश का लालच दिया। उसने दावा किया कि निवेश पर 25 प्रतिशत तक मुनाफा मिलेगा।
धीरे-धीरे बड़ी रकम निवेश कर दी
आरोपी ने शुरुआत में 2 लाख रुपये जमा करवाए और भरोसा दिलाया कि कुछ समय बाद अच्छा रिटर्न मिलेगा। युवती आरोपी की बातों में आ गई और धीरे-धीरे बड़ी रकम निवेश कर दी। लेकिन बाद में न तो कोई मुनाफा मिला और न ही आरोपी ने पैसे लौटाए। जब युवती को ठगी का अहसास हुआ तो उसने परदेशीपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और लोगों से ऐसे लालच में न आने की अपील की है।
मुरैना वन रक्षक हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्तः चंबल में अवैध खनन नहीं रुका तो बैन लगा देंगे,

