17 May History : भारतीय और विश्व इतिहास में 17 मई की तारीख कई खास घटनाओं के लिए याद की जाती है. आज ही के दिन भारत के 13वें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को इस्तिफा सौंपा था. वहीं लिटिल मास्टर यानी सुनिल गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लिया. आइये जानते हैं आज की तारीख पर इसके अलावा और क्या-क्या घटनाएं हुई थी.
17 May History : 17 मई की तारीख पर दर्ज हुई घटनाएं
1749 : ”चेचक” के टीके का अविष्कार करने वाले एडवर्ड जेनर का जन्म.
1756 : ब्रिटेन ने फ्रांस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की.
इसे भी पढ़ें : 16 May History : भारत का 22वां राज्य बना सिक्किम … अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री पद की ली थी शपथ, पढ़ें अन्य घटनाएं
1769 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए.
1865 : विश्व संचार दिवस मनाने की शुरुआत हुई.
1970 : थोर हेयरडाल ने इसी दिन मोरक्को से यात्रा की शुरुआत की और अटलांटिक महासागर को 57 दिनों में पार कर लिया.
1975 : जापानी महिला जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बनी.
1865: विश्व संचार दिवस मनाने की शुरुआत हुई.
2000 : रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि की मंजूरी प्रदान की.
2002 : पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद.
2007 : भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू हुआ.
इसे भी पढ़ें : 15 May History: अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस आज, भारत में लागू हुआ था गिफ्ट टैक्स, जानिए आज के दिन इतिहास में दर्ज घटनाएं
2008 : बिहार के परिवहन मंत्री रामानन्द प्रताप सिंह ने नीतीश मंत्रीमण्डल से इस्तीफ़ा दिया.
2008 : तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया.
2010 : भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए.
2010 : देश के सबसे पुराने पारंपरिक खेल कबड्डी को बढावा देते हुए पंजाब सरकार ने कबड्डी विश्वकप का आयोजन करने की घोषणा की.
2014 : देश के 13वें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

