MI vs LSG IPL 2026: आईपीएल सीज़न 19 के 47वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आमने-सामने हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में MI के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने LSG के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। सूर्यकुमार ने बताया कि हार्दिक पंड्या बीमार है, जिसके चलते वह आज कप्तानी कर रहे है। उन्होंने बताया कि आज के मुकाबले के लिए टीम में दो बदलाव किये है, ट्रेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिन बॉश इस मुकाबले में आए है, जबकि रोहित शर्मा चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं। वहीं LSG से जोश इंग्लिस और अक्षत रघुवंशी डेब्यू कर रहे हैं।

आईपीएल के मौजूदा सीजन में यह दोनों टीमों की पहली टक्कर है। दोनों ही टीमों का अब तक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए यह मुकाबला बेहद अहम हो गया है।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अब तक 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की हैं और 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। टीम लगातार तीन हार के साथ इस मुकाबले में उतर रही है, जिसमें हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 विकेट की करारी हार भी शामिल है।

वहीं ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की स्थिति भी कुछ बेहतर नहीं है। टीम ने 8 में से 6 मैच गंवाए हैं और 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें स्थान पर है। LSG लगातार 5 हार के बाद यह मुकाबला खेलने उतरेगी। अगर टीम यह मैच हारती है तो प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी और उसे अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

बता दें कि मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच यह मुकाबला MI के होम ग्राउंड यानी वानखेड़े स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।
वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। यहां पहली पारी में रन बनाना अपेक्षाकृत आसान होता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच संतुलित हो जाती है। तेज गेंदबाजों को अच्छी बाउंस और कैरी मिलती है, जबकि स्पिनर्स को भी टर्न से मदद मिलती है, जिससे मुकाबला रोमांचक बन जाता है। ऐसे में हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा रही है।
वानखेड़े स्टेडियम IPL रिकॉर्ड

यहां अब तक कुल 128 मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 59 मैच (46.09%) जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 69 मैच (53.91%) अपने नाम किए हैं। टॉस जीतने वाली टीम ने 66 मैच (51.56%) जीते हैं, जबकि टॉस हारने वाली टीम ने 62 मैच (48.44%) में जीत हासिल की है। यहां का सबसे बड़ा स्कोर 249/4 रहा है, जबकि सबसे कम स्कोर 67 रन है। चेज करते हुए सर्वोच्च स्कोर 224/4 रहा है। औसतन प्रति विकेट 27.65 रन और प्रति ओवर 8.66 रन बनते हैं, जबकि पहली पारी का औसत स्कोर 172.41 रन है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (MI vs LSG)

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें LSG ने 6 मैच जीते हैं जबकि MI ने 2 मैचों में जीत दर्ज की है। वानखेड़े में दोनों टीमें 3 बार भिड़ चुकी हैं, जहां LSG ने 2 और MI ने 1 मैच जीता है।
MI और LSG की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस (MI)
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, एएम ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा, रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, शार्दूल ठाकुर और अश्विनी कुमार
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऐडन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान और प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, जार्ज लिंडे और दिग्वेश राठी
कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण शाम 7:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

