रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम की पत्नी पुष्पा नेताम का एक ब्लॉगिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह गांव के देसी अंदाज में नाश्ता तैयार करते और इसकी जानकारी देते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में मंत्री रामविचार नेताम भी देसी नाश्ते का स्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं।

देसी नाश्ता तैयार कर मंत्री की पत्नी ने की ब्लॉगिंग
वीडियो में पुष्पा नेताम कहती नजर आ रही हैं, “आज हम अपने गांव सनवाल में हैं और गांव के हिसाब से आज मैं अपने पतिदेव के लिए देसी स्टाइल में नाश्ता बना रही हूं।” वह बताती हैं कि नाश्ते में ऑर्गेनिक मक्के की रोटी, देसी सब्जी, साग, करेला और घर का जमाया हुआ दही शामिल है। उन्होंने कहा कि उनके ‘साहब’ भी इसे बड़े चाव से खा लेते हैं।

मंत्री की पत्नी पुष्पा नेताम वीडियो में कहती हैं कि गांव आने के बाद उनके पति को किसी तरह के ताम-झाम की जरूरत नहीं पड़ती। इसके साथ ही वह लोगों से पूछती हैं कि क्या वे अब भी गांव-घर में रहकर देसी खाना खाते हैं या भूल गए हैं?
वीडियो में आगे उन्होंने कहा कि जब हम लोग घर आते हैं तो बाहर की कोई चीज अलोव नहीं करते, बल्कि प्रेम से बैठाकर घर का खाना खिलाती हैं। साथ ही लोगों से पूछ रही हैं कि खाना कैसा लग रहा है, यह भी बताइएगा।
मंत्री रामविचार नेताम बोले वाह
वहीं वीडियो में कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी अपनी पत्नी द्वारा तैयार किए गए देसी नाश्ते का स्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं। नाश्ता करते समय वे “वाह” कहते हुए नजर आते हैं।
देखिये वीडियो-
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



