प्रतीक पटनायक, धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी से इंसानियत की मिशाल पेश करने वाली खबर सामने आई है। पितृ पक्ष के अंतिम दिन जब लोग अपने पितरों को याद कर रहे थे, तब धमतरी के रुद्रेश्वर घाट में सर्व हिंदू समाज ने वो कर दिखाया जो अपने आप में मिसाल है।

717 लावारिस मृत आत्माओं का पिंडदान

जी हां 717 ऐसी आत्माएं जिनका इस दुनिया में कोई नहीं था आज पूरे विधि विधान से उन्हें मोक्ष दिलाया गया। इसी मंच से मोहन को सम्मानित किया गया, जिन्हें लोग पोस्टमार्टम किंग कहते हैं।

कर चुका है हजारों पोस्टमार्टम

मोहन धमतरी जिला अस्पताल की मर्चुरी में पिछले 25 सालों से लगातार पोस्टमार्टम कर रहा है। मंच पर महापौर सहित हिंदू समाज के वरिष्ठ जन और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। साल श्रीफल, नगद राशि और उपहारों से मोहन का सम्मान किया गया। इस दौरान मोहन ने सम्मान पाकर कहा ये मेरे 25 साल की मेहनत का फल है। अब तो आवाज उठ रही है कि मोहन को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जाए।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H