भारत में मानसून ने शुरुआती देरी के बाद अब रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम और मणिपुर में दस्तक दे दी, जबकि एक दिन पहले यह कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा पहुंच चुका था। इस वर्ष मानसून 4 जून को केरल तट पर पहुंचा, जो सामान्य समय से तीन दिन देर से था।

केरल में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने कासरगोड, कन्नूर, वायनाड, कोझिकोड और मलप्पुरम जिलों में रेड अलर्ट जारी है। इस बीच, पठानमथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर और पलक्कड़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और अलप्पुझा के लिए यलो अलर्ट रखा गया है।

खराब मौसम को देखते हुए, जिला कलेक्टरों ने मलप्पुरम को छोड़कर, रेड अलर्ट वाले चार जिलों में व्यावसायिक कॉलेजों समेत सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि अगर तेज बारिश जारी रही तो और जिलों में छुट्टी बढ़ाई जा सकती है।

अलग-अलग हादसों में चार की गई जान

बारिश से जुड़ी आपदाओं और सड़कों की खराब हालत के कारण राज्य के अलग-अलग हिस्सों से कुल चार मौतें हुईं। त्रिशूर में, मनालूर के त्रिशनाथ हाउस में रहने वाले विष्णु नाम के एक 27 साल के आदमी की घर पर पेड़ गिरने से मौत हो गई।

बताया जाता है कि सुबह की भारी बारिश में बड़ा पेड़ उखड़ गया और सीधे उसके कमरे पर गिर गया। पुलिस और फायर फोर्स के लोगों ने पेड़ की टहनियों को काटकर उसे बाहर निकाला और त्रिशूर जिला अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में लेट से होगी मानसून की एंट्री

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले तीन दिनों में मानसून पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है। वहीं अगले 10 दिनों के भीतर बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी इसके प्रवेश की संभावना है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मानसून की प्रगति फिलहाल धीमी रह सकती है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में कोई मजबूत मौसमी प्रणाली सक्रिय नहीं है जो इसे तेजी से आगे बढ़ा सके।

राजस्थान में तेज आंधी और बारिश

देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। राजस्थान में आंधी और बारिश का दौर जारी है। बीकानेर में ओलावृष्टि हुई, जबकि श्रीडूंगरगढ़ में तेज हवाओं से वेयरहाउस का टीनशेड उड़ गया। कोटपूतली-बहरोड़ में भी तेज आंधी से टेंट क्षतिग्रस्त हो गए। बिहार में बिजली गिरने की घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई।

केरल में मौसम का अलर्ट

केरल के मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वायनाड और कासरगोड में स्कूल बंद कर दिए गए हैं तथा पहाड़ी क्षेत्रों में रात के समय यात्रा और ट्रेकिंग पर रोक लगाई गई है।

दूसरी ओर, कुछ राज्यों में गर्मी का असर बरकरार है। आंध्र प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट जारी है, जबकि ओडिशा के आठ शहरों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 9 जून से हीटवेव के एक नए दौर की भी आशंका जताई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m