Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (9 जुलाई 2026) की खबरों में महाराष्ट्र के पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, गगनयान मिशन से पहले ISRO को मिली बड़ी कामयाबी, ट्रम्प के सीजफायर खत्म करने के ऐलान के बाद ही दहला ईरान प्रमुख रहा।

महाराष्ट्र के पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से एक ऐसा हैरान कर देने वाले वीडियो सामने आए हैं, जिन्हें देखकर हर कोई दंग होने के साथ ही डर के साये में जी रहा है. रायगढ़ में भारी बारिश के कारण HPCL के पातालगंगा एलपीजी बॉटलिंग प्लांट से करीब 3,000 भरे और खाली गैस सिलेंडर नदी में बह गए. वहीं, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि उन्हें नदी में गैस सिलेंडर दिखाई दें तो प्रशासन को सूचना दें.

पढ़े पूरी खबर…..

गगनयान मिशन से पहले ISRO को मिली बड़ी कामयाबी

गगनयान मिशन की तैयारी में ISRO को बहुत बड़ी सफलता मिली है. अंतरिक्ष से लौटते वक्त सुरक्षित वापसी कराने वाले सबसे अहम पैराशूट सिस्टम का टेस्ट सफल हो गया है. भारत अपने अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित धरती पर वापस लाने के अभियान में एक कदम और आगे बढ़ते हुए इस टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. 2.5 किलोमीटर की ऊंचाई से मुख्य पैराशूट का सफल परीक्षण किया गया.

पढ़े पूरी खबर…..

अरब सागर में गायब हुए पाकिस्तानी विमान का मिला मलबा

पाकिस्तान में मंगलवार रात एक बोइंग 737 कार्गो विमान अरब सागर में लापता हो गया था. यह संयुक्त अरब अमीरात से कराची आ रहा था. इस विमान में 5 क्रू मेंबर्स सवार थे. नेविगेशन फेल होने के बाद कार्गो बोइंग 737 रडार से गायब हो गया था. पाकिस्तानी अधिकारियों ने बुधवार को K2 एयरवेज के कार्गो बोइंग 737 विमान का मलबा अरब सागर से बरामद होने की पुष्टि की.

पढ़े पूरी खबर…..

ट्रम्प के सीजफायर खत्म करने के ऐलान के बाद ही दहला ईरान

अमेरिका-ईरान तनाव में एक बार फिर तेजी से बढ़ते हुए  युद्धविराम खत्म हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह ऐलान कर दिया था कि ईरान के साथ शांति समझौता अब समाप्त हो गया है. ट्रंप ने कहा था कि बुधवार की रात ईरान पर अब तक का सबसे विध्वंसक हमला किया जा सकता है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि ये हमले हार्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर ईरानी हमलों को रोकने के लिए किए गए हैं.

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

ममता बनर्जी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत: श्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को हाई कोर्ट ने पार्टी के तीन फ्रीज बैंक खातों के संचालन के लिए एक स्पेशल ऑफिसर नियुक्त करने का आदेश दिया। अदालत के इस फैसले के बाद TMC अब इन खातों से आवश्यक वित्तीय लेनदेन कर सकेगी, हालांकि यह प्रक्रिया कोर्ट द्वारा नियुक्त अधिकारी की निगरानी में होगी। (पढ़े पूरी खबर)

अमेरिका ने ईरान पर 80 से ज्यादा ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर अब पूरी तरह टूट चुका है. दोनों ने अपने स्तर से सैन्य कार्रवाई भी तेज कर दी है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद अमेरिका ने ईरान में 90 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर प्रिसीजन स्ट्राइक की. अमेरिका ने ईरान पर लगातार दूसरे दिन बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने करीब 90 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया. (पढ़े पूरी खबर)

अर्जेंटीना फुटबॉल संघ के खिलाफ FBI ने शुरू की जांच: FIFA World Cup 2026 से पहले अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) कथित तौर पर अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (FBI) की जांच के दायरे में आ गया है। अर्जेंटीना के अखबार La Nación की रिपोर्ट, जिसे Fox Sports México ने भी उद्धृत किया है, के अनुसार AFA के वित्तीय लेनदेन में संभावित मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका को लेकर अमेरिकी जांच एजेंसियां पड़ताल कर रही हैं। हालांकि, इस संबंध में FBI या AFA की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। (पढ़े पूरी खबर)

भारत में लॉन्च हुआ Awiqli: डेनमार्क की दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में Awiqli (इंसुलिन आइकोडेक) लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, यह देश का पहला सप्ताह में एक बार दिया जाने वाला बेसल इंसुलिन है, जिसे टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज के वयस्क मरीजों के लिए विकसित किया गया है। इसके इस्तेमाल से रोजाना इंसुलिन लेने की जरूरत घटकर साल में सिर्फ 52 इंजेक्शन रह जाएगी। (पढ़े पूरी खबर)

ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मिले प्रधानमंत्री मोदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के दौरान इंडोनेशिया की तीन दिवसीय यात्रा पूरी करके बुधवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके है. पीएम मोदी ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात कर रक्षा, व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग पर चर्चा की. उन्होंने मेलबर्न को खेलों की राजधानी बताते हुए कहा कि दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं. (पढ़े पूरी खबर)

महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी तेज: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में 7 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषणा की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि समिति UCC का प्रारूप (ड्राफ्ट) तैयार करेगी और इससे जुड़े कानूनी, सामाजिक एवं प्रशासनिक पहलुओं का विस्तृत अध्ययन करेगी। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m