Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (25 अप्रैल 2026) की खबरों में बागी सांसदों के खिलाफ कोर्ट जाएगी AAP; 7 महीने प्रेग्नेंट नाबालिग को अबॉर्शन की इजाजत; बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘Human Dignity’ का पाठ पढ़ाया; Gold Silver Price Update प्रमुख रहा।

1. बागी सांसदों के खिलाफ कोर्ट जाएगी AAP
बागी सांसदों के खिलाफ आम आदमी पार्टी की तरफ से बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है. आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वह आज शाम तक राज्यसभा सचिवालय में याचिका दायर करेगी. पार्टी के मुताबिक, राघव और अन्य सांसद विलय नहीं कर सकते पार्टी. उनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए. आम आदमी पार्टी मामले में कानूनी सलाह ले रही है. आम आदमी पार्टी जरूरत पड़ने पर आम आदमी पार्टी कोर्ट का भी रुख करेगी.

2. 7 महीने प्रेग्नेंट नाबालिग को अबॉर्शन की इजाजत
सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में साफ-साफ शब्दों में कहा कि कोई भी कोर्ट किसी महिला, खासकर नाबालिग को उसकी इच्छा के खिलाफ गर्भावस्था जारी रखने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। यह टिप्पणी उस समय आई जब 15 साल की एक बच्ची, जो सात महीने से अधिक समय से गर्भवती थी ने मेडिकल टर्मिनेशन की अनुमति मांगी। न्यायाधीश बीवी नागरत्ना और उज्जल भूयान की बेंच ने इस मामले को बेहद संवेदनशील नजरिये से देखते हुए कहा कि गर्भवती महिला की इच्छा और उसका निर्णय सबसे अधिक महत्वपूर्ण है, न कि उस बच्चे का जिसे अभी जन्म लेना है।

3. बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘Human Dignity’ का पाठ पढ़ाया
बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने “पुलिसिया बर्बरता और मर्यादा के उल्लंघन” पर कड़ा रुख अपनाते हुए महाराष्ट्र सरकार को आठ हफ्ते के भीतर एक वकील और एक सेवानिवृत्त सैनिक को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा कि इन दोनों व्यक्तियों को हथकड़ी लगाकर घुमाना उनके सम्मान के खिलाफ था और यह उनके मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मानवीय गरिमा का भी गंभीर उल्लंघन है.

4. Gold Silver Price Update
देश में सोने की कीमतों में फिर से तेजी का रुख देखने को मिल रहा है. 25 अप्रैल की सुबह, राजधानी दिल्ली में 24-कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 154,200 प्रति 10 ग्राम हो गई. मुंबई में यह दर 154,050 प्रति 10 ग्राम तक पहुँच गई.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
ईरान का अमेरिका के साथ सीधे बातचीत से इनकारः इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता (US–Iran Talks 2.0) शुरू होने से पहले ही पटरी से उतरती नजर आ रही है। ईरान ने अमेरिका के साथ दूसरे दौर की बातचीत से साफ इनकार कर दिया है और सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि वह किसी भी “अधिकतमवादी” मांग को स्वीकार नहीं करेगा। (पूरी खबर पढ़े)
बांग्लादेश पर मंडराया आतंकी हमले का खतराः बांग्लादेश पर आतंकी हमले का ख़तरा मंडरा रहा है। इसे लेकर वहां की सरकार ने शनिवार को देशभर में सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। खुफिया रिपोर्ट्स के आधार पर संसद भवन समेत महत्वपूर्ण स्थानों पर संभावित आतंकवादी हमलों की आशंका जताई गई है। इस अलर्ट के बाद देशभर में तलाशी अभियान चलाये गए। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर इसकी पुष्टि भी की है। (पूरी खबर पढ़े)
गुवाहाटी HC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में अब पूरी कांग्रेस पार्टी देगी चुनौतीः पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका गुवाहाटी हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। असम के सीएम की पत्नी से जुड़े इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए अब पूरी कांग्रेस पार्टी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस पवन खेड़ा के साथ खड़ी है। इसके साथ ही आगे कहा कि डराने- धमकाने की राजनीति पर न्याय की जीत होगी। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

