Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (4 जून 2026) की खबरों में राज्यसभा चुनाव के लिए BJP-कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी की; TCS के बाद Wipro में धर्मांतरण का आरोप; सोनिया गांधी-शशि थरूर पर ललित मोदी का सनसनीखेज खुलासा; Monsoon केरलम पहुंचा; ईरान युद्ध पर ट्रंप को बड़ा झटका प्रमुख रहा।

1. BJP-कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों की सूची जारी की

राज्यसभा चुनाव के लिए BJP-कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर बीजेपी ने पहली सूची में 4 राज्यों की 12 सीटों पर प्रत्य़ाशी घोषित किए है। इसी तरह कांग्रेस ने 5 राज्यों के 7 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

पढ़े पूरी खबर……

2. TCS के बाद Wipro में धर्मांतरण का आरोप

नासिक टीसीएस (Nashik TCS) में हिंदू कर्मचारियों के साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट और धर्मांतरण मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। अब देश की एक और दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो में धर्मांतरण और सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा है। पुणे विप्रो में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने अपने मुस्लिम सहकर्मी पर धार्मिक उत्पीड़न, मुस्लिम से संबंध बनाने, कार्यस्थल पर भेदभाव और जबरन इस्तीफा दिलाने के आरोप लगाए हैं। महिला पहले इस कंपनी में काम करती थी। मामले में अभी तक विप्रो की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पढ़े पूरी खबर……

3. सोनिया गांधी-शशि थरूर पर ललित मोदी का सनसनीखेज खुलासा

भारत के भगोड़े आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने सोनिया गांधी और शशि थरूर पर सनसनीखेज खुलासा किया है। ललित मोदी ने ये खुलासा साल 2010 में आईपीएल (IPL) की फ्रेंचाइजी कोच्चि टस्कर्स (Kochi Tuskers) से जुड़े एक विवाद को लेकर किया है। ललित मोदी ने कहा कि 2010 के आईपीएल के कोच्चि घोटाले में फंसे शशि थरूर के बचाव में कांग्रेस की पूरी मशीनरी और तत्कालीन यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी उतर आई थीं। आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ने ये दावा एक इंटरव्यू में किया है।

पढ़े पूरी खबर……

4.Monsoon केरलम पहुंचा

देश में अब बारिश का दौर शुरू हो गया है। जी हां… मानसून का इंतजार खत्म हो गया है। 4 जून को केरलम (Keralam) में मानसून प्रवेश कर गया है। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) यानी आईएमडी (IMD) ने अगले 7 दिन तक केरलम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून केरलम के साथ ही तमिलनाडु में भी दस्तक दी है। दक्षिण भारत में कई स्थानों पर तेज बारिश हो रही है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह भी भारी बारिश दिखेगी।

पढ़े पूरी खबर……

5. ईरान युद्ध पर ट्रंप को बड़ा झटका

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी संसद (United States Congress) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव पास पारित हो गया है। इसका मकसद ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को सीमित करना है। इस प्रस्ताव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान में सैन्य कार्रवाई रोकने और कांग्रेस की मंजूरी के बिना युद्ध जारी न रखने की मांग की गई है। यह प्रस्ताव अभी कानून नहीं बना है, लेकिन यह ट्रंप के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः- 

राहुल गांधी बोले- मोदी ने ट्रंप के आगे पूरी तरह सरेंडर कियाः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को खराब मौसम के कारण ऑडियो संदेश के माध्यम से अल्मोड़ा में जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति, कृषि, शिक्षा और आर्थिक नीतियों पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने देश की विदेश नीति पर स्वतंत्र निर्णय लेने की क्षमता कमजोर कर दी है और भारत पर अमेरिका का दबाव बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने पूरी तरह सरेंडर कर दिया है। हमारे देश की विदेश नीति को अमेरिका कंट्रोल कर रहा है। (पूरी खबर पढ़े)

Caramelo Dog: आवारा कुत्ते के लिए भिड़े ब्राजील और मेक्सिकोः आवारा कुत्ते को लेकर, जहां एक तरफ भारत में सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें सड़कों से हटाकर शेल्टर होम में कैद करने का आदेश दिया है। वहीं दूसरी तरफ भारत से सात समंदर पार आवारा कुत्ते को अपनाने को लेकर दो देश आपस में भिड़ गए हैं। जी हां…. आवारा कुत्ते (कैरामेलो डॉग) को लेकर ब्राजील और मेक्सिको के बीच विवाद छिड़ गया है। 300 नस्लों से मिलकर बने कैरामेलो डॉग ब्राजील की पहचान है। ब्राजिल के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना फुटबॉल और सांबा संगीत। (पूरी खबर पढ़े)

India-US Trade Deal पर पीयूष गोयल का बयानः भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर लगातार बातें सामने आ रही हैं. इसे लेकर दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी आपसी गतिरोध को दूर करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं. सप्ताह की शुरुआत में बैठकों का दौर शुरू होने से पहले जहां केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि डील पर 99% बातचीत पूरी हो गई है, तो वहीं अब भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी पीयूष गोयल की बात की पुष्टि कर दी है और कहा है कि कुछ हफ्तो में ही ये समझौता पूरा हो सकता है. (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m