Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (1 अक्टूबर 2026) की खबरों में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज से कॉकरोच और विपक्ष का प्रदर्शन; ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान; बच्चों से पीएम मोदी पर आपत्तिजनक रील्स बनवाई; सबरीमाला मंदिर के प्रसाद में ‘हलाल गुड़’ पर बवाल प्रमुख रहा।

1. ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज से कॉकरोच और विपक्ष का प्रदर्शन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर आज से कॉकरोच जनता पार्टी और कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष प्रदर्शन करेगा। सीजेपी जहां मुंबई से इस प्रदर्शन का आगाज करेगी। वहीं विपक्ष दिल्ली से इसका आगाज करेगा। 1 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने घोषणा की कि पार्टी 2 अक्टूबर से मुंबई में विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते।

2. ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान
आईसीसी ने वनडे विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाला यह टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक खेला जाएगा। पहली बार 14 टीमों की भागीदारी वाले इस विश्व कप में कुल 57 मुकाबले होंगे, जो तीनों मेजबान देशों के 12 वेन्यू पर खेले जाएंगे।

3. बच्चों से पीएम मोदी पर आपत्तिजनक रील्स बनवाई
बच्चों से पीएम मोदी पर नेगेटिव रील बनवाने का बहुत ही गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। होम ट्यूटर ने सारी हदें पार करते हुए छोटे-छोटे बच्चों से पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक और राजनीतिक नफरत से भरी रील्स बनवाई। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी पर आपत्तिजनक और नेगेटिव रील्स वायरल होने के बाद होम ट्यूटर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मेटा इंडिया, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय और एटा प्रशासन से दो हफ्ते में रिपोर्ट तलब की है।

4. सबरीमाला मंदिर के प्रसाद में ‘हलाल गुड़’ पर बवाल
केरल हाई कोर्ट ने त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB) को निर्देश देते हुए कहा है कि, सबरीमाला मंदिर में तैयार किये जाने वाले ‘प्रसादम’ में उचित सावधानी और सतर्कता बरतें. साथ ही ‘प्रसादम’ तैयार करने के लिए खरीदी जाने वाली सामग्री निर्धारित गुणवत्ता मानकों तथा सबरीमाला मंदिर के धार्मिक रीति-रिवाजों और आवश्यकताओं के अनुरूप होनी चाहिए.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः
GST Collection: साल अपने अंतिम चरन में है. अक्टूबर महीने की शुरुआत हो चुकी है और इसकी पहली तारीख को मोदी सरकार के लिए पहली गुड न्यूज भी आ गई है. ये खबर जीएसटी कलेक्शन को लेकर है. दरअसल, सरकार ने सितंबर महीने में GST Collection का डेटा शेयर किया है, जिसके आंकड़ों ने सरकार को गदगद कर दिया है. दरअसल, इस बार सरकारी खजाने में जीएसटी से बंपर 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा आए हैं. (पूरी खबर पढ़े)
सुप्रीम कोर्ट ने खातों को अनफ्रीज करने से किया इनकार: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) को पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा फ्रीज किए गए चार बैंक खातों को संचालित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इन खातों में करीब 804 करोड़ रुपये जमा होने की बात कही गई है। अदालत ने कलकत्ता हाईकोर्ट से मामले की सुनवाई में तेजी लाने का अनुरोध किया है। (पूरी खबर पढ़े)
फॉर्म 6 को लेकर भड़के राहुल गांधीः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर तंज कसा है. उन्होंने वोटर रजिस्ट्रेशन से जुड़े फॉर्म 6 में बदलाव को लेकर आयोग से तीखे सवाल पूछे हैं. राहुल ने निर्वाचन आयोग से सवाल किया कि फॉर्म 6 में बदलाव का किस अधिकारी ने आदेश दिया था. (पूरी खबर पढ़े)
फोर्ब्स की सूची में गौतम अडानी बने देश के सबसे अमीर शख्सः गौतम अडानी ने फोर्ब्स की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में फिर से पहला स्थान हासिल किया है. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. पिछले तीन साल से दूसरे नंबर पर रहने के बाद इस साल उन्होंने शानदार वापसी करते हुए यह मुकाम हासिल की है. इतना ही नहीं, अब वह भारत ही नहीं बल्कि एशिया के भी सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी बोले- एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लियाः अपनी जान दांव पर लगाकर दुबई से इजराइल जा रही फ्लाईदुबई (flydubai) की फ्लाइट को हाईजैक करने और क्रैश करने से बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की दुनिया भर में तारीफ हो रही है। कॉकपिट के अंदर हुए हमले के दौरान घायल हुए भारतीय पायलट की हर कोई तारीफ कर रहा है। पीएम मोदी ने स्मित मछार के परिवार वालों से बातकर उन्हें सच्चा हीरो बताया है। वहीं यूपीएससी (UPSC) के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारतीय पायलट स्मित मछार की जांबाजी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया। उन्होंने विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है। (पूरी खबर पढ़े)
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

