Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (1 अगस्त 2026) की खबरों में पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांगी; राहुल गांधी का आरोप- तमिलनाडु की सत्ता छीनना चाहती है बीजेपी; संसद में ड्रामा करने पर पप्पू यादव के खिलाफ कई जगह FIR दर्ज; ‘एंटी पेपर लीक बिल’ कानून बना प्रमुख रहा।

1. पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांगी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आई रुचिका सिंह (Ruchika Singh Jantar Mantar Viral Girl Apology) ने अब सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में वह हाथ जोड़कर अपने बयान पर खेद जताती नजर आ रही है.

2. राहुल गांधी का आरोप- तमिलनाडु की सत्ता छीनना चाहती है बीजेपी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को तमिलनाडु के महाबलीपुरम पहुंचे, जहां उन्होंने प्रस्तावित परिसीमन (Delimitation) को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी का उद्देश्य परिसीमन के जरिए तमिलनाडु के लोगों की राजनीतिक शक्ति को कमजोर करना और उनके अधिकारों को प्रभावित करना है।

3. संसद में ड्रामा करने पर पप्पू यादव के खिलाफ कई जगह FIR दर्ज
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में संसद परिसर में भगवा चोला पहनकर चोरी का ड्रामा करना पप्पू यादव को महंगा पड़ गया है। बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ कई जगहों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। दिल्ली, लखनऊ समेत कई जगहों पर पप्पू यादव के खिलाफ सनातन का अपमान (Insult to Sanatan) और हिंदू भावना आहत (Hindu sentiments hurt) करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। जबकि कई जगहों पर प्रदर्शन भी हुआ है।

4. ‘एंटी पेपर लीक बिल’ कानून बना
लोक परीक्षा संशोधन विधेयक-2026 यानी एंटी पेपर लीक बिल (Anti-Paper Leak Bill) अब कानून बन गया है। संसद (लोकसभा और राज्यसभा) से पास होने के बाद इसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Droupadi Murmu) के पास भेजा गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन अधिनियम, 2026’ को मंजूरी दे दी। इसी के साथ ही संशोधित कानून पूरे देश में लागू हो गया है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
भारत में जल प्रलय! असम में 82 लोगों की मौतः भारत में इस वक्त मानसून (Monsoon in India) अपने चरम सीमा है। इसके कारण पूरे देश में भारी बारिश (heavy rain) हो रही है। भारी बारिश के कारण कई राज्यों में बाढ़ के कारण व्यापक क्षति हुई है। देश के पूर्वोत्तर राज्य असम से लेकर पश्चिमी राज्य गुजरात-महाराष्ट्र तक हर तरफ सिर्फ तबाही ही तबाही दिख रही है। अकेले असम में 82 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि पहाड़ी राज्यों (जम्मू-कश्मीर-हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) में बादल फटने से बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण हर तरफ तबाही दिख रहा है। (पूरी खबर पढ़े)
LPG Cylinder 200 रुपए सस्ता: एलपीजी सिलेंडर 200 रुपए सस्ता हो गया है। पेट्रो कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती करते हुए आज से 200 रुपए सस्ता कर दिया है। तेल कंपनियों ने ये कटौती 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर की है। एलपीजी की नई कीमतें 1 अगस्त 2026 से लागू कर दी गई हैं। हालांकि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार भी किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले जुलाई महीने में भी Commercial LPG Cylinder सस्ता हुआ था। (पूरी खबर पढ़े)
अभिजीत दिपके की तबीयत बिगड़ी: कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके की तबीयत बिगड़ गई है। भिजीत दीपके छत्रपति संभाजीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले उल्टी होने लगी। इसके बाद वे बिना किसी से बात किए वापस अपने घर लौट गए। हालत खराब होने पर डॉक्टर को बुलाया गया। फिलहाल उनके घर पर ही डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


