Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (8 जुलाई 2026) की खबरों में विश्वभर के मंदिरों को संवार रहा भारत, सूरत में टूटा 85 साल पुराना रिकॉर्ड, अमेरिका ने किया ईरान के साथ सीजफायर खत्म, NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव प्रमुख रहा।

विश्वभर के मंदिरों को संवार रहा भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी अपने तीन दिवसीय इंडोनेशिया के यात्रा हैं. इंडोनेशिया में पीएम मोदी का आज बुधवार को दौरे का आखिरी दिन है. पीएम मोदी आज इंडोनेशिया के 1000 साल पुराने और ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर के संरक्षण प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे. यह मंदिर इंडोनेशिया के योग्यकार्ता में स्थित है. यह मंदिर शिव, विष्णु और ब्रह्मा को समर्पित है जिसमें टोटल 240 मंदिर हैं. यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर घोषित किया है.

सूरत में टूटा 85 साल पुराना रिकॉर्ड
गुजरात के सूरत में पिछले 36 घंटों के दौरान 18 इंच (करीब 457 मिमी) बारिश दर्ज की गई, जिसने जुलाई 1941 में बने 85 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। लगातार हुई मूसलाधार बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। हालात ऐसे हैं कि शायद ही कोई इलाका बचा हो, जहां जलभराव न हुआ हो। कई सड़कों पर कारें पानी के तेज बहाव में बहती नजर आईं, जबकि एक प्रमुख शॉपिंग मॉल की पूरी एक मंजिल पानी में डूब गई।

अमेरिका ने किया ईरान के साथ सीजफायर खत्म
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान को लेकर दिए गए सख्त बयान का असर वैश्विक वित्तीय बाजारों के साथ भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। ट्रम्प ने NATO समिट के दौरान कहा कि ईरान के साथ हुआ सीजफायर समझौता अब समाप्त हो चुका है और अमेरिका फिलहाल तेहरान के साथ किसी नई डील के पक्ष में नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका का उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह खत्म करना है और यदि ईरान किसी भी तरह की कार्रवाई करता है तो अमेरिका उसका कड़ा जवाब देगा।

NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जारी NCERT की कक्षा 8 की नई सामाजिक विज्ञान (भाग-2) की पुस्तक ‘Exploring Society: India and Beyond’ में भेदभाव (Discrimination) की परिभाषा का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब जाति, धर्म, नस्ल, लिंग और दिव्यांगता के साथ-साथ आर्थिक स्थिति (Economic Background) को भी भेदभाव का आधार माना गया है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
अमेरिकी एयरस्ट्राइक का ईरान ने किया पलटवार: अमेरिका और ईरान के बीच फिर बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी देश बहरीन ने पूरे देश में चेतावनी वाले सायरन चालू कर दिए हैं. होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका ने पहले ईरान पर कई हमले किए. US के एयरस्ट्राइक करने के जवाब में ईरान ने पलटवार करते हुए बहरीन और कुवैत समेत 85 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के अनुसार उसकी नौसेना और एयरोस्पेस फोर्स ने मिलकर यह कार्रवाई की. (पढ़े पूरी खबर)
लॉरेंस गैंग के ठिकानों पर मारा छापा: FBI ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान चलाया है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ अमेरिका, कनाडा और यूरोप में FBI ने ऑपरेशन हार्ड बॉल चलाया है. इसके तहत 50 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. छापों के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन और कोकीन जैसे ड्रग्स, कई आग्नेयास्त्र और हजारों डॉलर की नकदी बरामद की गई है. (पढ़े पूरी खबर)
होर्मुज में जहाजों पर हुए हमलों से गुस्से में ट्रंप: US-ईरान शांति वार्ता के बाद अभी होर्मुज स्ट्रेट में तनातनी कम हुई ही थी की IRGC द्वारा किए गए टैंकर पर हमले ने हालात को बदल दिए. जिसका नतीजा यह हुआ कि अमेरिका ने मंगलवार को तत्काल प्रभाव से ईरान को दी गई तेल प्रतिबंधों में छूट को रद्द कर दिया, जिसके तहत ईरान से ऊर्जा की खरीद पर यूएस प्रतिबंध नहीं लगते थे. (पढ़े पूरी खबर)
अमेरिका के हमलों से दहला ईरान: US Airstrikes: मिडिल ईस्ट युद्ध एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. होर्मुज में एक दिन पहले तीन जहाजों पर हुए हमलों पर नाराजगी जताते हुए अमेरिका ने ईरान को गंभीरत नतीजे भुगतने की चेतावनी दी थी. मंगलवार को अमेरिका ने ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमलों की शुरुआत कर दी. ईरानी मीडिया के मुताबिक, सीरिक, केश्म द्वीप और बंदर अब्बास में कई धमाकों की आवाजें सुनाई दी है. अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमले फिर से शुरू कर दिए हैं. (पढ़े पूरी खबर)
तमिलनाडु सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट: तमिलनाडु सरकार ने मद्रास हाईकोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपनाने वाले व्यक्तियों को Backward Class Muslims (BCM) श्रेणी में आरक्षण देने से इनकार किया गया था। राज्य सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में दायर विशेष अनुमति याचिका (SLP) में कहा है कि धर्म परिवर्तन के बाद भी सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

