Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (22 जून 2026) की खबरों में ‘DK-DK के नारे’, सुन कार्यकर्ताओं पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, ब्रिटिश पीएम कीएर स्टार्मर ने किया इस्तीफे का ऐलान, कतर गैस प्लांट में भीषण विस्फोट, ईरान का खोर्रमशहर मिसाइल से इजरायल पर हमला प्रमुख रहा।

‘DK-DK के नारे’, सुन कार्यकर्ताओं पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में डीके शिवकुमार समर्थक कार्यकर्ताओं को नारे लगाने पर फटकार लगाई. उन्होंने अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया. कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने लंबे राजनीतिक अनुभव का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं को चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि पार्टी ही सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की पहचान का आधार है, इसलिए अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

ब्रिटिश पीएम कीएर स्टार्मर ने किया इस्तीफे का ऐलान
ब्रिटेन की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री Keir Starmer कीएर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। करीब दो साल पहले ऐतिहासिक जीत के साथ सत्ता में आए स्टार्मर ने कहा कि अब वह देश और लेबर पार्टी को अगले आम चुनाव की ओर ले जाने के लिए खुद को सबसे उपयुक्त नेता नहीं मानते।

कतर गैस प्लांट में भीषण विस्फोट
कतर के प्रमुख गैस संयंत्र रास लफ्फान में हुए भीषण विस्फोट में भारतीय नागरिकों समेत कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 66 अन्य घायल हो गए। यह हादसा रविवार रात उस समय हुआ, जब कई महीनों से बंद पड़े प्लांट को दोबारा चालू करने की प्रक्रिया चल रही थी। अधिकारियों के अनुसार, अभी भी 18 लोग लापता हैं और उनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

ईरान का खोर्रमशहर मिसाइल से इजरायल पर हमला
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध को कहीं से और किसी भी स्तर पर सीजफायर और शांति वार्ता समझौता का नाम नहीं दिया जा सकता है. अभी तक कई बार ऐसा देखा गया है कि एक तरफ शांति समझौता की बात करते है तो दूसरी तरफ पता चलता है कि हमला हो गया. इसी जारी तनाव के बीच ईरान ने खोर्रमशहर मिसाइल से इजरायल पर जोरदार हमला किया है. ईरान ने हमलों के दौरान तेल अवीव, हाइफा, बेन गुरियन एयरपोर्ट और दिमोना परमाणु केंद्र को निशाना बनाया गया, जिसमें भारी तबाही के दावे किए गए है.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
‘ऑपरेशन टाइगर’ सक्सेसफुल: महाराष्ट्र की सियासत में आज कुछ ज्यादा ही गर्माहट होने की उम्मीद है. महाराष्ट्र में सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि उद्धव सेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगना आज माना जा रहा है. शिवसेना के सभी 6 बागी लोकसभा सासंद सोमवार को दोपहर 3 बजे एकनाथ शिंदे की शिवसेना में मिल सकते हैं. इससे बागी गुट को दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित होने से बचने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत भी मिल सकता है. (पढ़े पूरी खबर)
ट्रंप से रिश्तों पर इजरायली PM का बड़ा बयान: पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने संबंधों को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला बयान दिया है. इस दौरान नेतन्याहू ने कहा, दोनों नेता हमेशा एक दूसरे की बात को पूरी तरह से स्वीकार नहीं करते हैं क्योंकि वो स्वतंत्र देशों के नेता हैं. हमेश एक-दूसरे की हर इच्छा पूरी नहीं कर सकते. (पढ़े पूरी खबर)
कार्ड धारकों को अब एक ही दुकान पर नहीं रहना होगा निर्भर: देश में राशन लेने की व्यवस्था को आसान बनाने हुए सरकार ने इस दिशा में एक और कदम बढ़ाया है. देश के करोड़ों राशन कार्ड धारकों के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ी राहत भरी घोषणा की है. वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना के तहत अब राशन वितरण की पूरी व्यवस्था को बदल दिया गया है. सेंट्रल राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा है कि अब राशन कार्ड धारकों को एक ही राशन दुकान से पूरी अनाज केने की बाध्यता एकदम नहीं होगी. (पढ़े पूरी खबर)
₹324 करोड़ के ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का भंडाफोड़: गुजरात पुलिस की स्टेट मॉनिटरिंग सेल (SMC) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह फर्जी एवं म्यूल बैंक खातों के जरिए ₹324.58 करोड़ से अधिक के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन को अंजाम दे चुका है। मामले में अब तक 10 प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। (पढ़े पूरी खबर)
ट्रंप ने एक बार फिर पीएम मेलोनी पर साधा निशाना: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर इटली और उसकी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी पर निशाना साधा है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में इटली की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका वर्षों से NATO और इटली की सुरक्षा पर भारी खर्च करता आया है, लेकिन ईरान के परमाणु खतरे जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर इटली अमेरिका के साथ खड़ा नजर नहीं आता। (पढ़े पूरी खबर)
ब्रिटेन में नेतृत्व की नई जंग शुरू: ब्रिटेन की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर एंडी बर्नहम ने आधिकारिक तौर पर लेबर पार्टी के नेतृत्व और भविष्य में प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। उनके इस फैसले ने पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर नई बहस और राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

