Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (25 जून 2026) की खबरों में अरुणाचल प्रदेश पर कुदरत का कहर, 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, डिजिटल अरेस्ट पर CBI का बड़ा एक्शन, वेनेजुएला में भूंकप, 45 सेकेंड में दो तगड़े झटकों से सैंकड़ों इमारतें जमींदोज प्रमुख रहा।

अरुणाचल प्रदेश पर कुदरत का कहर

Arunachal Pradesh Flood-Landslides Video: अरुणाचल प्रदेश पर कुदरत का कहर बरपा है। भारी बारिश के बाद अरुणाचल प्रदेश में बाढ़-लैंडस्लाइड से हालात बिगड़ गए हैं। 50 से अधिक घर बह गए हैं। जबकि कई लोग लापता हैं। भारी बारिश के कारण केयी पानयोर (Keyi Panyor) जिले में बाढ़ और भूस्खलन ने सबसे अधिक नुकसान किया है। प्राकृतिक आपदा में कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और सड़कों का संपर्क टूट गया है। आपदा में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि कई लोगों के लापता होने की खबर है। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।

पढ़े पूरी खबर…..

वेनेजुएला में भूंकप, 45 सेकेंड में दो तगड़े झटकों से सैंकड़ों इमारतें जमींदोज

Venezuela Earthquake: दक्षिणी अमेरिकी देश वेनेजुएला भूंकप के तगड़े झटकों से दहल उठा। बुधवार (24 जून) शाम 45 सेकंड के भीतर भूकंप के दो बड़े झटकों से वेनेजुएला की धरती कांप उठी। वेनेजुएला में बुधवार शाम आए 7.1 तीव्रता और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप ने वेनेजुएला में हर तरफ तबाही ला दी है। वेनेजुएला में भूंकप से सैंकड़ों इमारतें जमींदोज हो गई। जबकि हजारों लोगों के मरने की आशंका है। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। राजधानी काराकस में कई इमारतें और घर गिर गए, लोग डर के मारे बाहर भागे और सदमे में रहे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यह पिछले 126 साल का सबसे बड़ा भूकंप है। इससे पहले 1900 में 7.7 का तीव्रता का भूकंप आया था।

पढ़े पूरी खबर…..

डिजिटलअरेस्ट पर CBI का बड़ा एक्शन

साइबर अपराध और विशेष रूप से बढ़ते डिजिटल अरेस्ट मामलों के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को ‘ऑपरेशन चक्र’ के छठे चरण के तहत देशभर में व्यापक कार्रवाई की। एजेंसी की 60 टीमों ने 16 राज्यों के 80 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस अभियान का उद्देश्य डिजिटल अरेस्ट ठगी से जुड़े संगठित नेटवर्क को ध्वस्त करना है।

पढ़े पूरी खबर…..

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा

केंद्र सरकार ने पासपोर्ट सेवाओं की फीस में बड़ा बदलाव करते हुए नई दरें जारी कर दी हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, नई फीस 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। इसके तहत नए पासपोर्ट, री-इश्यू और खोए या क्षतिग्रस्त पासपोर्ट के रिप्लेसमेंट पर पहले से अधिक शुल्क देना होगा।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

महेश दीक्षित बने इंटेलिजेंस ब्यूरो के नए डायरेक्टर: केंद्र सरकार ने 1993 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी महेश दीक्षित को देश की प्रमुख आंतरिक खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का नया निदेशक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब देश आंतरिक सुरक्षा, साइबर अपराध, आतंकवाद और सीमा-पार खतरों जैसी कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। महेश दीक्षित का लंबा प्रशासनिक और पुलिस सेवा अनुभव उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए एक मजबूत विकल्प बनाता है। (पढ़े पूरी खबर)

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक नया घटनाक्रम सामने आया है। मामले की मुख्य आरोपी सिया के पिता को अचानक हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। (पढ़े पूरी खबर)

किश्तवाड़ में सेना ने CO के निर्देश पर थाने पर बोला धावा: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में पुलिस और सेना के बीच गंभीर विवाद सामने आया है. पुलिस ने एक कमांडिंग अधिकारी सहित भारतीय सेना के 40 जवानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि जवान थाने में घुस आए पुलिसकर्मियों से मारपीट की और सरकारी सामान को नुकसान पहुंचाया. यह मामला अठोली पुलिस स्टेशन का है, जहां दर्ज एफआइआर के अनुसार यह घटना बुधवार को हुई. (पढ़े पूरी खबर)

भारत से जंग हारने का बड़ा इनाम: पाकिस्तान की सेना ने अपने सैनिकों और अधिकारियों के वेतन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की मंजूरी के बाद सभी रैंकों के लिए वेतन और भत्तों में संशोधन किया गया है। नए पैकेज के तहत एड-हॉक रिलीफ अलाउंस में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जबकि डिस्टर्बेंस अलाउंस को तीन गुना तक बढ़ा दिया गया है। (पढ़े पूरी खबर)

राजधानी एक्सप्रेस की वेज बिरयानी में मरी हुई मक्खी मिलीः Dead fly in Veg Biryani Of Rajdhani Express: भारतीय रेलवे की प्रीमियम ट्रेनों में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता पर सवाल करने वाला एक और मामला सामने आया है। राजधानी एक्सप्रेस की वेज बिरयानी में मरी हुई मक्खी मिली है। अहमदाबाद-मुंबई तेजस राजधानी एक्सप्रेस  में यात्री को परोसी गई वेज बिरयानी में मरी हुई मक्खी मिली। यात्री ने इसकी शिकायत की, जिसके बाद हड़कंप मच गया। यात्री की शिकायत पर भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) ने संबंधित केटरिंग फर्म आराहा हॉस्पिटैलिटी पर 1 लाख रुपये जुर्माना लगाया। साथ ही लाइसेंस रद्द करने का नोटिस ठमाया है।  (पढ़े पूरी खबर)

9वीं के छात्र पढ़ेंगे ‘इमरजेंसी-1975’ का इतिहास: NCERT Includes Emergency-1975 Chapter In 9th Class Syllabus: नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी एनसीआरटी ने कक्षा 9वीं के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है। NCERT ने पहली बार कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान की किताब में इमरजेंसी-1975 चैप्टर को शामिल किया है। पहले ये विषय सिर्फ कक्षा 12वीं की राजनीतिक विज्ञान की किताबों में पढ़ाया जाता था। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है।  (पढ़े पूरी खबर)

बांग्लादेश में हसीना को बड़ी राहत: Sheikh Hasina Party Awami League: भारत में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को बड़ी राहत मिली है। शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग को बांग्लादेश के चुनाव में लड़ने की छूट मिल गई है। बांग्लादेश चुनाव आयोग (Bangladesh Election Commission) ने शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग को आगामी पंचायत और निकाय चुनाव में चुनाव लड़ने की सशर्त छूट दी है। यह बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी का रास्ता भी हो सकता है।  (पढ़े पूरी खबर)

Amazon CEO पीएम मोदी से मिले: Amazon CEO Andy Jassy Meets PM Modi: अमेजन सीईओ एंडी जेसी भारत दौरे पर हैं। अमेजन सीईओ ने गुरुवार को नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।  इस दौरान उन्होंने भारच में 4.1 लाख करोड़ (48 अरब डॉलर) निवेश करने का ऐलान किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर खुद इसकी जानकारी साझा की।  (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m