Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (2 जुलाई 2026) की खबरों में पीएम मोदी बोले- जापानी PM छोटी बहन;  सिया गोयल के दो नए वीडियो वायरल; विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश; 15 दस्तावेज के बावजूद ‘भारतीय नागरिक’ साबित नहीं कर पाया शख्स; 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचा कच्चा तेल प्रमुख रहा।

1. पीएम मोदी बोले- जापानी PM छोटी बहन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के बीच गुरुवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई। दोनों नेताओं के बीच निवेश, रक्षा, सेमीकंडक्टर, क्रिटिकल मिनरल्स, सप्लाई चेन, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय-वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हो रही है। इस द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी और जापानी पीएम ताकाइची ने साझा बयान जारी किया है। पीएम मोदी ने कहा कि, प्रधानमंत्री ताकाइची का भारत में स्वागत है। पीएम ने कहा कि, भारत की विकास यात्रा में जापान अहम भूमिका निभा रहा है। गौरतलब है कि, पीएम मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री को बहन करके सबोधित किया जिसपर पीएम ताकाइची ने उनका शुक्रिया अदा किया। हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सना तकाइची की मौजूदगी में दोनों देशों ने कई मेमोरेंडम ऑफ कोऑपरेशन (MoC) पर हस्ताक्षर किए।

पढ़े पूरी खबर……

2. सिया गोयल के दो नए वीडियो वायरल

 पुणे के रियल स्टेट युवा कारोबारी केतन अग्रवाल (Ketan Agrawal Murder Case) के हत्यारे सिया गोयल (मंगेतर) और चेतन चौधरी (सिया का प्रेमी) के काले कारनामों की पोल परत-दर-परत खुल रही है। अब सिया गोयल और चेतन चौधरी के दो नए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया से लेकर दोनों परिवारों के बीच खलबली मचा दी है। वीडियो में सिया गोयल शराब और बीयर पीते हुए नाचते हुए दिख रही है। साथ ही चेतन चौधरी की बांहों में लिपटे हुए दिख रही है। वीडियो सामने आने के बाद खलबली मचा दी है। वीडियो ने जांच की दिशा में भी नया मोड़ ला दिया है। हालांकि, यह वीडियो कब और कहां के हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी होना बाकी है।

पढ़े पूरी खबर……

3. विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश

 तमिलनाडु में विजय थलापति की सरकार (Vijay Thalapathi Government) बने अभी सिर्फ दो महीने हुए और तमिलनाडु की राजनीति में उठापटक शुरू हो गया है। विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश रची जा रही है। ये दावा खुद सीएम विजय की पार्टी टीवीके (TVK) ने किया है। टीवीके ने एमके स्टालिन (MK Stalin) की पार्टी डीएमके (DMK) पर हॉर्स-ट्रेडिंग (horse-trading) का आरोप लगाया है। टीवीके ने हॉर्स-ट्रेडिंग का आरोप पुलिस की उस कार्रवाई के बाद लगाया है, जिसमें सत्ताधारी पार्टी के विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए उकसाने की कथित साजिश के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक यूट्यूबर और करूर के दो डीएमके पदाधिकारी शामिल हैं। हॉर्स-ट्रेडिंग पर CM विजय और एमके स्टालिन की पार्टी भिड़ गई है।

पढ़े पूरी खबर……

4. 15 दस्तावेज के बावजूद ‘भारतीय नागरिक’ साबित नहीं कर पाया शख्स

1951 एनआरसी की कॉपी, 1966 का दादा-दादी का वोटर कार्ड, भूमि खरीद रसीद, खुद का पैन कार्ड, वोटर कार्ड समेत 15 भारतीय आईडी प्रूफ देने के बावजूद शख्स खुद को भारतीय नागरिकता साबित नहीं कर पाया। अब गुवाहाटी हाईकोर्ट (Gauhati High Court) ने फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल के फैसले को बरकरार रखते हुए उसे विदेशी घोषित किया है। मामला देश के पूर्वोत्तर राज्य असम का है। याचिकाकर्ता एक दिहाड़ी मजदूर है। वह पिछले 60 वर्षों से असम में रह रहा है।

पढ़े पूरी खबर……

5. 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचा कच्चा तेल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। ब्रेंट क्रूड करीब 70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि WTI और मर्बन क्रूड भी कमजोर कारोबार कर रहे हैं। कुछ समय पहले अमेरिका-ईरान तनाव के दौरान तेल की कीमतें 100 डॉलर से ऊपर चली गई थीं, जिससे वैश्विक स्तर पर ईंधन महंगा होने की आशंका बढ़ गई थी। अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं।

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
चीन में ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ लागूः चीन में ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ लागू हो गया है। भारत में सत्ता पक्ष-विपक्ष यूसीसी (UCC) पर राजनीति करते रहे इधर शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने खेला कर दिया। चीन में 1 जुलाई से नया ‘एथनिक यूनिटी एंड प्रोग्रेस प्रमोशन लॉ’ (China New Ethnic Unity And Progress Promotion Law) लागू हो गया है। मकसद चीन की 56 जातियों को एक ही राष्ट्रीय पहचान के दायरे में लाना है। यह भारत के यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) जैसा ही है। (पूरी खबर पढ़े)

30 दिन जेल में रहे तो पीएम-सीएम की कुर्सी जाएगीः पीएम-सीएम और मंत्रियों को हटाने वाला 3 बिल मानसून सत्र में दोबारा संसंद में पेश हो सकता है। केंद्र सरकार इसी मानसून सत्र में ‘PM/CM को हटाने वाला बिल’ ला सकती है। सूत्रों के मुताबिक विवादित 130वें संविधान संशोधन बिल (130th Constitutional Amendment Bill) की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी (JPC) 17 जुलाई को अपनी रिपोर्ट को मंजूरी दे सकती है। इस बिल का मकसद गंभीर अपराधों के लिए लगातार 30 दिनों तक हिरासत में रखे गए मंत्रियों और पीएम/सीएम को पद से हटाना है। (पूरी खबर पढ़े)

WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजरः केंद्र सरकार ने WhatsApp के Username नामक नए फीचर को लेकर रोलआउट को होल्ड करने के बाद अब टेलीग्राम और सिग्नल जैसे प्लेटफॉर्म पर भी एक्शन ले सकती है. डिजिटल इंडिया के बढ़ते दायरे के साथ साइबर अपराधों का खतरा भी बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने साइबर सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाया है. सरकार यह जानना चाहती है कि यूजरनेम फीचर अवेलेबल प्लेटफॉर्म में यूजर की असली पहचान कैसे सुनिश्चित की जाती है. (पूरी खबर पढ़े)

ISRO बेंगलुरु मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकीः बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के न्यू BEL रोड परिसर को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गईं। एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को तत्काल खाली कराया गया और पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) मौके पर पहुंच गया। इसके बाद पूरे कैंपस में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m