Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (7 जुलाई 2026) की खबरों में पीएम मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान, अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में 38 दोषियों की फांसी बरकरार, नर्मदा परियोजना पर 4 राज्यों में ऐतिहासिक समझौता, E20 पेट्रोल के बाद अब E85 और E100 की तैयारी प्रमुख रहा।

पीएम मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 देशों की यात्रा के पहले चरण में अभी इंडोनेशिया में हैं. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियान्टो ने ऐलान किया कि इंडोनेशिया ने PM मोदी को अपना सबसे बड़ा सम्मान बिन्तांग अदिपुर्ना ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया मेडल ऑफ ऑनर से नवाजा है. वहीं, पीएम मोदी को एक और देश का सर्वोच्च सम्मान मिला है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और इंडोनेशिया के रिश्तों ने नई ऊंचाइयों को छुआ है.

पढ़े पूरी खबर…..

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में 38 दोषियों की फांसी बरकरार

वर्ष 2008 के चर्चित अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए स्पेशल कोर्ट के निर्णय को पूरी तरह बरकरार रखा है। जस्टिस ए.वाई. कोगजे और जस्टिस समीर दवे की खंडपीठ ने सभी दोषियों की अपील खारिज कर दी। इसके साथ ही 38 दोषियों को दी गई फांसी और 11 दोषियों की उम्रकैद की सजा यथावत रहेगी।

पढ़े पूरी खबर…..

नर्मदा परियोजना पर 4 राज्यों में ऐतिहासिक समझौता

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah की मौजूदगी में नर्मदा नदी से जुड़े चार राज्यों—Madhya Pradesh, Gujarat, Rajasthan और Maharashtra के बीच नर्मदा परियोजना से जुड़े वर्षों पुराने लंबित मुद्दों पर ऐतिहासिक समझौता हो गया। नई दिल्ली में आयोजित बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री C. R. Patil की उपस्थिति में चारों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

पढ़े पूरी खबर…..

E20 पेट्रोल के बाद अब E85 और E100 की तैयारी

देशभर में E20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) को लेकर माइलेज कम होने और इंजन पर असर पड़ने जैसी चर्चाओं के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास E20 पेट्रोल की वजह से किसी कार के खराब होने का एक भी प्रमाण है, तो वह उसे सार्वजनिक रूप से सामने लाए।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के थाथरी और भलेसा इलाकों में बादल फटने और मूसलाधार बारिश होने से भारी तबाही हुई है. किश्तवाड़ और डोडा जिले में रविवार रात बादल फटने से कीचड़ और पत्थरों का सैलाब आ गया. बादल फटने की वजह से मेन मार्केट और जामिया मस्जिद सबसे ज्यादा प्रभावित हुए है. अभी तक की सूचना के अनुसार किसी की जान नहीं गई है. बादल फटने से आई बाढ़ के कारण कई गांवों को जोड़ने वाली सड़कें टूट गई हैं और मलबा भर गया है. (पढ़े पूरी खबर)

महाराष्ट्र में बादल फटने की चेतावनी: महाराष्ट्र के नासिक में भारी बारिश के बीच बादल फटने की आशंका जताई गई है. प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है. कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है. त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है, जिसे लेकर त्र्यंबकेश्वर में दर्शन बंद कर दिए गए हैं. जबकि प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है. (पढ़े पूरी खबर)

Crude oil Price में 26 साल का रिकॉर्ड टूटा: Crude Oil Price Today: सऊदी अरब ने अपने कच्चे तेल की कीमतों में भारी कटौती का ऐलान किया है. तेल उत्पादक देशों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते, सऊदी अरब ने अगस्त के लिए कच्चे तेल की कीमतों में 11 डॉलर प्रति बैरल की कटौती की, जो पिछले 26 सालों में सबसे बड़ी गिरावट है. ऐसा मन जा रहा है कि भारत को खूब फायदा होगा क्योंकि रूस के बाद भारत सबसे ज्यादा तेल सऊदी अरब से ही लेता है. (पढ़े पूरी खबर)

कनाडा ने नई तेल पाइपलाइन की बनायी परियोजना: दशकों से अमेरिकी बाजार पर काफी हद तक निर्भर रहे कनाडा ने अब देश के भीतर ही तेल आपूर्ति नेटवर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. कनाडा दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों में शामिल है. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिकी बाजार पर कनाडा की निर्भरता को कम करने के लिए एशिया तक एक बड़े पैमाने पर तेल पाइपलाइन बनाने की योजना की घोषणा की. (पढ़े पूरी खबर)

राष्ट्रपति मैंक्रो के दौरे के बीच सीरिया में सीरियल ब्लास्ट: सीरिया की राजधानी दमिश्क में मंगलवार को एक के बाद एक कई धमाकों से हड़कंप मच गया। खास बात यह रही कि ये विस्फोट उस समय हुए, जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शारा से अहम मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे। धमाकों की आवाज राष्ट्रपति भवन के नजदीक स्थित फोर सीजन्स होटल के आसपास सुनाई दी, जहां सीरियाई मीडिया के मुताबिक मैक्रों ठहरे हुए थे। (पढ़े पूरी खबर)

होर्मुज में फिर हुआ जंग शुरू: होर्मुज में एक बार फिर से तनाव बढ़ता हुआ दिख रहा है. होर्मुज जलडमरूमध्य में ओमान तट के पास एक तेल टैंकर पर अज्ञात मिसाइल से हमला हुआ, जिससे जहाज में आग लग गई. यह घटना अमेरिका-ईरान युद्धविराम वार्ता के बीच हुई है. यह हमला ऐसे समय में हुआ जब ईरान पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम एक सप्ताह से कर रहा है. वहीं, दूसरी तरफ ईरानी सेना होर्मुज में कई जहाजों को निशाना बनाया है. (पढ़े पूरी खबर)

कीव पर हमले का दिया जवाब: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग अब और तेज होती नजर आ रही है. NATO शिखर सम्मेलन से ठीक एक दिन पहले राजधानी कीव पर रूस ने मिसाइल और ड्रोन से रातभर हमला किया. रातभर हुए हमले में कई लोग मारे गए और साथ ही बड़ी संख्या में लोग घायल हुए. इसके जवाब में यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने रूस के ओम्स्क क्षेत्र में यारोस्लाव्ल रिफाइनरी पर हमले का दावा किया है. यूक्रेन का दावा है कि इस हमले में रिफाइनरी को भारी नुकसान पहुंचा है. (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m