Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (7 अक्टूबर 2026) की खबरों में पीएम मोदी बोले- मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं; 24 घंटे के अंदर दूसरी बार पुलिस ने राहुल-प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया; सीएम उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी की तारीफ की; CEC नियुक्ति कानून पर फैसला ले सकता है सुप्रीम कोर्ट प्रमुख रहा।

1. पीएम मोदी बोले- मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसेवक (सार्वजनिक जीवन) के तौर पर आज 25 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपने पुराने संकल्प 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को दोहराया। उन्होंने 6 बार वी विल डू इट… हम करके दिखाएंगे का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं। जब तक भारत विकसित नहीं होता, न थकूंगा, न रुकूंगा।

2. पुलिस ने दूसरी बार राहुल-प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया
दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी है. कांग्रेस जंतर-मंतर पर धरना देने के लिए पहुंची तो प्रियंका गांधी का अनोखा विरोध देखने को मिला. इंडिया ब्लॉक के सांसद लंच के बहाने दिल्ली में जमा हुए. इसके बाद राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर धरना देने का ऐलान किया और इसी के साथ सभी विपक्षी सांसद बसों में सवार होकर जंतर-मंतर की ओर रवाना हो गए. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पुलिस की बर्बरता का आरोप लगाया है. प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटकर विरोध जताया.

3. सीएम उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी की तारीफ की
दिल्ली में इंडिया गठबंधन के द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया दी है. श्रीनगर में मीडिया से बात करते हुए उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री को सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे करने पर बधाई दी. कश्मीर घाटी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उमर ने कहा कि 25 साल तक चुनाव जीतते रहना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है.

4. CEC नियुक्ति कानून पर फैसला ले सकता है सुप्रीम कोर्ट
मुख्य चुनाव आयुक्त यानी सीईसी ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) की कानून से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर सकता है। CEC एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ रिकॉल अर्जी पर जल्द सुनवाई की मांग हुई। इस पर देश के सीजेआई सूर्यकांत (CJI Surya Kant) ने विचार करने की बात कही है। देश के शीर्ष न्यायालय़ के मुख्य न्यायाधिश ने कहा कि वे इस पर विचार करेंगे।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः
NLSIU के 34वां वार्षिक दीक्षांत समारोह में CJI सूर्यकांत होंगे शामिलः नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) अपना 34वां वार्षिक दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर, 2026 को आयोजित करेगा. सीजेआई के शामिल होने को लेकर छात्रों की ओर से विरोध किया गया था. जिसके बाद यूनिवर्सिटी ने दीक्षांत समारोह के आयोजन को कैंसिल कर दिया था. अब NLSIU ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्य कांत 17 अक्टूबर को पास होने वाले बैच के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. (पूरी खबर पढ़े)
हेनरी बी कागन और केन्सो सोआई को मिला 2026 का केमिस्ट्री नोबेलः रसायनशास्त्र यानी केमिस्ट्री नोबेल पुरस्कार-2026 की घोषणा कर दी गई है। फ्रांस के वैज्ञानिक हेनरी बी. कागन (Henri B Kagan) और जापान के केन्सो सोआई को (Kenso Soai) केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार मिला है। दोनों वैज्ञानिकों ने रसायन विज्ञान की करीब 100 साल पुरानी गुत्थी सुलझाने के लिए नोबेल पुरस्कार मिला है। यह खोज खास तौर पर दवाएं बनाने में काम आ रही है। (पूरी खबर पढ़े)
कार और होम लोन EMI महंगी हुईः RBI ने Repo Rate 0.25% बढ़ायाः देश के करोड़ों लोगों को जिस बात का डर था आखिरकार वहीं हुआ है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25% में इजाफा किया है। इसी के साथ रेपो रेट अभी के 5.25% से बढ़कर अब 5.50% हो गया है। रेपो रेट बढ़ने का असर आपके बैंक लोन की EMI पर दिखेगा। कार और होम लोन EMI महंगी हो गई है। आरबीआई ने 44 महीने बाद ब्याज दर बढ़ाया है। आरबीआई की ओर से लगातार बढ़ रहे महंगाई के प्रेशर को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। (पूरी खबर पढ़े)
राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर FIR दर्जः कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज किया गया है। राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के खिलाफ भी FIR दर्ज किया गया है। दिल्ली आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने पर राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर FIR दर्ज किया गया है। आकाशवाणी की शिकायत पर दिल्ली के संसद मार्ग थाने में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। (पूरी खबर पढ़े)
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

