Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (10 सितंबर 2026) की खबरों में पुतिन-जिनपिंग आज भारत में; अमेरिकी का दावा- भारत के पास 190 परमाणु बम; देश के 14 हजार पायलटों की होगी ड्रग टेस्ट; ट्रंप बोले- चुनाव जीता तो हर अमेरिकी को ₹5 लाख देंगे प्रमुख रहा।

1. पुतिन-जिनपिंग आज भारत में
ब्रिक्स समिट (BRICS Summit) में शामिल होने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज भारत आएंगे। दोनों देशों के राष्ट्रध्यक्ष 12 सितंबर से होने वाले दो दिवसीय ब्रिक्स समिट में शामिल होंगे। ता दें कि शी जिनपिंग 7 साल बाद इंडिया आ रहे हैं। गलवान में भारत-चीनी सीना के बीच संघर्ष के बाद पहली बार चीनी राष्ट्रपति भारत आ रहे हैं। गलवान संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच फिर से संबंध स्थापित होने की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है।

2. अमेरिका का दावा- भारत के पास 190 परमाणु बम
भारत अपनी परमाणु ताकत को तेजी से आधुनिक बना रहा है। अमेरिकी थिंक टैंक Federation of American Scientists (FAS) की नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के पास फिलहाल करीब 190 परमाणु हथियार हैं और उपलब्ध हथियार-ग्रेड प्लूटोनियम के आधार पर आने वाले वर्षों में लगभग 225 अतिरिक्त वॉरहेड बनाए जा सकते हैं।

3. देश के 14 हजार पायलटों की होगी ड्रग टेस्ट
फुकेत-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट के पायलट के ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद विमानन सुरक्षा को लेकर DGCA ने बड़ा कदम उठाया है। देश में अब सभी एयरलाइंस के पायलटों की एक बार साइकोएक्टिव सब्सटेंस टेस्टिंग कराई जाएगी। करीब 14,000 पायलटों की यह जांच जुलाई 2027 तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

4. ट्रंप बोले- चुनाव जीता तो हर अमेरिकी को ₹5 लाख देंगे
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के सिर्फ दो महीने बचे हुए हैं। ‘अमेरिकी मिडटर्म चुनाव’ जीतने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा चुनावी दांव चला है। डोनाल्ड ट्रंप हर अमेरिकी को 5 लाख रुपये देने का वादा किया (Donald Trump Will give Rs5 lakh to every American) है। ट्रंप ने कहा कि अगर पार्टी नवंबर में प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों पर अपना नियंत्रण बरकरार रखती है तो हर वयस्क अमेरिकी को 5,000 डॉलर (लगभग 5 लाख रुपये) दिए जाएंगे।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः
अबू सालेम जेल में ही रहेगाः 1993 मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट (1993 Mumbai serial bomb blast) मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे गैंगस्टर अबू सालेम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने अबू सालेम की समयपूर्व रिहाई की याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने उसकी दलील को नहीं माना और उसकी उम्मीदों को फिलहाल के लिए झटका दिया। देश के शीर्ष न्यायालय के इस फैसले के बाद अब अबू सालेम जेल में ही रहेगा। (पूरी खबर पढ़े)
बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदलः वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी चुनावी मोड में आ गई है। इसी के तहत बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है। पार्टी ने अध्यक्ष नितिन नबीन (Nitin Nabin) की नई टीम के ऐलान के बाद अब अलग-अलग मोर्चों के प्रभारियों की भी घोषणा की है। नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी जगह दी गई है। हरीश द्विवेदी (Harish Dwivedi ) को युवा मोर्चा की कमान सौंपी गई है। सतीश पूनिया (Satish Poonia) को ST मोर्चा और संजय भाटिया को SC मोर्चा की कमान सौंपी गई है। जबकि डी. पुरंदेश्वरी (D Purandeswari) को महिला मोर्चा का दायित्व सौंपा गया है। (पूरी खबर पढ़े)
अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय गिरफ्तारः पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम देखने मिला है। सीआई़डी (CID) ने अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय को गिरफ्तार किया है। सालबोनी भूमि घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद ब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए CID ने साउथ कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया। (पूरी खबर पढ़े)
बांग्लादेश सेना का ‘चीनी टैंक’ अभ्यास के दौरान फटाः चीनी सामानों को लेकर अक्सर एक मुहावरा कहा जाता है कि- चले तो चांद तक वरना रात तक। अब ‘चाइना माल’ के साइड इफेक्ट्स का मामला बांग्लादेश से आया है। बांग्लादेश सेना का ‘चीनी टैंक’ अभ्यास के दौरान फट गया। हादसे में 2 सैनिकों के परखच्चे उड़ गए। वहीं एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया। (पूरी खबर पढ़े)
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



