Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (3 जुलाई 2026) की खबरों में टीएमसी हेडक्वार्टर पर बागी गुट का कब्जा; राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला रिएक्शन; सिया गोयल ने मीडिया के सामने की अश्लील हरकत; ई रिक्शा की हैकिंग पर सरकार BAT-BMS समेत 7 चीनी ऐप की स्ट्राइक; PoK में पाकिस्तान के खिलाफ खुली बगावत प्रमुख रहा।

1.  टीएमसी हेडक्वार्टर पर बागी गुट का कब्जा

पश्चिम बंगाल की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी गुट ने कोलकाता स्थित पार्टी मुख्यालय पर कब्जा कर लिया। बागी नेताओं ने कार्यालय के ताले बदल दिए और नए पोस्टर लगाए, जिनमें ममता बनर्जी की तस्वीर शामिल नहीं थी। हालांकि, कार्यालय के भीतर लगी उनकी तस्वीरों और कटआउट को नहीं हटाया गया।

पढ़े पूरी खबर………

2. राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान

राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने पहली बार इस विवाद पर आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि इस घटना से करोड़ों रामभक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, विशेष जांच दल (SIT) लगातार दूसरे दिन भी मामले की जांच में जुटा रहा।

पढ़े पूरी खबर………

3. सिया गोयल ने मीडिया के सामने की अश्लील हरकत

 पुणे के मशहूर रियल स्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड (Ketan Agarwal murder case) में हर दिन ऐसे खुलासे हो रहे हैं। केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने जिस तरह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया है, उसने समाज को झकझोर कर रख दिया है। लोहागढ़ किले की पहाड़ी से धकेलकर केतन को मौत के घाट उतारने के आरोप में गिरफ्तार उसकी मंगेतर सिया गोयल की अकड़ अब भी ढीली नहीं पड़ी है। सिया गोयल ने अब एक और ऐसा कांड कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब सिया गोयल ने मीडिया के सामने की अश्लील हरकत की है। सिया गोयल ने मीडियाकर्मियों को बीच वाली उंगली दिखाई। यह एक अश्लील इशारा होता है।

पढ़े पूरी खबर………

4. PoK में पाकिस्तान के खिलाफ खुली बगावत

पाक अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) के खिलाफ लोगों ने खुली बगावत छेड़ दी है। पाकिस्तान (Pakistan) के कब्जे वाले कश्मीर में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गए हैं। सरकार विरोधी आंदोलन के 24वें दिन जम्मू-कश्मीर अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) की अगुआई में रावलकोट के ईदगाह ग्राउंड में हजारों लोग जुटे। इस दौरान लोगों ने ‘हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है’ का नारा लगाया। JAAC प्रमुख सरदार अमन खान ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान सेना ने ही कश्मीरियों को हथियार दिए थे, लेकिन अब उन्हें आतंकवादी कहा जा रहा है।

पढ़े पूरी खबर………

5. ई रिक्शा की हैकिंग पर सरकार BAT-BMS समेत 7 चीनी ऐप की स्ट्राइक

पिछले कई दिनों से ई-रिक्शा हैकिंग की खबरों ने तहलका मचाकर रखा हुआ है। देश के कई शहरों से ई-रिक्शा की बैटरी हैक और सड़क पर चलते-चलते बंद रही थी। ये सब चाइनीज ऐप BAT BMS के जरिए किया जा रहा था। सोशल मीडिया पर ई रिक्शा हैकिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केंद्र सरकार अब हरकत में आई है। मोदी सरकार ने गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) और ऐपल ऐप स्टोर (Apple App Store) से इस चीनी ऐप को हटाने का आदेश दिया है।

पढ़े पूरी खबर………

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

फीफा वर्ल्ड कप के बीच पसरा मातम, फुटबॉलर की गोली माकर हत्याः अमेरिका-कनाडा में जारी फीफा वर्ल्ड कप- 2026 के बीच दुखद खबर आई है। फिलिस्तीनी फुटबॉलर सलीम खादर अल-अश्कर (Saleem Khader Al-Ashqar) की गोली मालकर हत्या कर दी गई है। फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2026) के बीच फिलिस्तीनी फुटबॉलर की गोली मारकर हत्या करने के बाद खेल प्रेमियों में मातम पसर गया है। फिलिस्तीन फुटबॉल एसोसिएशन (PFA) ने सलीम खादर अल-अश्कर की हत्या की पुष्टि की। सलीम खादर खान यूनिस सर्विसेज क्लब के लिए गोलकीपर का किरदार अदा करते थे। (पूरी खबर पढ़े)

यूएन हेडक्वार्टर के बाहर तिब्बती प्रदर्शनकारी ने खुद को आग लगाकर जान दीः न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय यानी यूएन हेडक्वार्टर के बाहर तिब्बती प्रदर्शनकारी ने खुद को आग लगाकर जान दे दी। प्रदर्शनकारी तिब्बत से चीन को निकालने के लिए प्रदर्शन कर रहा था। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। मौके से ‘चाइना आउट ऑफ तिब्बत’ लिखे पर्चे भी बरामद किए गए। मृतक शख्स करीब 20 साल से अमेरिका में रह रहा था। (पूरी खबर पढ़े)

भारत और जापान के बीच ‘निंजा’ डीलः जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची (Sanae Takaichi) भारत दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और जापानी पीएम साने ताकाइची ने द्विपक्षीय बैठक की। इस महत्वपूर्ण बैठक में दोनों देश के प्रधानमंत्रियों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई और सहमति बनी। इस दौरान भारत-जापान के बीच रक्षा डील हुआ। भारत और जापान के बीच ‘निंजा’ डील पर मुहर लग गई है। भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली बार मिलकर एक बड़ा रक्षा उपकरण बनाने का फैसला किया है। दोनों देश अब नौसेना के लिए यूनिकॉर्न (Unified Complex Radio Antenna / NORA-50 Integration Mast) नाम का आधुनिक रेडियो एंटीना सिस्टम तैयार करेंगे। जापानी पीएम के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी ने इसे दोनों देशों की रक्षा साझेदारी में नया अध्याय बताया। (पूरी खबर पढ़े)

शिया धर्मगुरु आगा सैयद हसन मुसावी को ईरान जाने से रोका गयाः मुस्लिम शिया धर्मगुरु आगा सैयद हसन मुसावी को ईरान (Iran) जाने से रोक दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के शिया धर्मगुरु मुसावी को ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर दिवंगत अयातुल्लाह अली खामेनेई (Ali Khamenei) के जनाजे में शामिल होने के लिए बुलावा आया था। वे तेहरान जा रहे थे। हालांकि नई दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें फ्लाइट पर चढ़ने से रोक दिया। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m