Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (28 सितंबर 2026) की खबरों में SpaceX Starship ने रचा इतिहास, पहली बार पृथ्वी की कक्षा में पहुंचा रॉकेट, पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा 50 लीटर से ज्यादा डीजल, पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क से CISF के 34 पद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने ट्रैफिक चालान वसूली को लेकर दिया सुझाव, चीन से भारत शिपिंग किराये में 300% की बढ़ोतरी प्रमुख रहा।

SpaceX Starship ने रचा इतिहास, पहली बार पृथ्वी की कक्षा में पहुंचा रॉकेट

SpaceX Starship Orbital Test: एलन मस्क की कंपनी SpaceX के सबसे ताकतवर रॉकेट Starship ने 28 सितंबर को एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। स्टारशिप ने पहली बार पृथ्वी की ऑर्बिटल ट्रैजेक्टरी में प्रवेश किया और मिशन के दौरान 26 नए Starlink V3 सैटेलाइट्स भी अंतरिक्ष में तैनात किए गए। भारतीय समयानुसार स्टारशिप को शाम 6:16 बजे लॉन्च किया गया था।

पढ़े पूरी खबर…..

पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा 50 लीटर से ज्यादा डीजल

देश में खुदरा डीजल की मांग और आपूर्ति को लेकर निजी क्षेत्र की तेल कंपनियों ने बड़ा कदम उठाया है। जियो-बीपी (Jio-bp) और नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने अपने खुदरा पेट्रोल पंपों से डीजल खरीदने की मात्रा पर सीमा तय कर दी है। यह फैसला मुख्य रूप से औद्योगिक और अन्य थोक ग्राहकों द्वारा खुदरा पंपों से बड़ी मात्रा में डीजल खरीदने की बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए लिया गया है।

पढ़े पूरी खबर…..

पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क से CISF के 34 पद खत्म

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हरिद्वार स्थित पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क प्राइवेट लिमिटेड में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की सुरक्षा विंग के सभी 34 स्वीकृत पदों को खत्म करने का आदेश दिया है। यह फैसला CISF द्वारा परिसर से सुरक्षा व्यवस्था हटाए जाने के कुछ महीने बाद आया है।

पढ़े पूरी खबर…..

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रैफिक चालान वसूली को लेकर दिया सुझाव

ट्रैफिक चालान की वसूली को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम सुझाव दिया है। कोर्ट ने कहा कि अगर लोग ई-चालान का जुर्माना नहीं भरते हैं, तो इसे बिजली के बिल में जोड़ने की व्यवस्था पर विचार किया जा सकता है। कोर्ट के मुताबिक, बिजली का बिल आम तौर पर लोगों को समय पर चुकाना पड़ता है और भुगतान नहीं होने पर कनेक्शन काटने जैसी कार्रवाई की जा सकती है।

पढ़े पूरी खबर…..

चीन से भारत शिपिंग किराये में 300% की बढ़ोतरी

चीन से भारत सामान मंगाने वाले आयातकों के लिए समुद्री माल ढुलाई लागत में तेज उछाल आया है। सितंबर 2026 में चीन से भारत के बीच Sea Freight Rates करीब 300% बढ़कर 5,400 डॉलर प्रति 40-फुट कंटेनर तक पहुंच गए हैं। बढ़ती लागत का असर ये हुआ है कि चीन से मुंबई पोर्ट पर आये 150 कंटेनर अब अटके पड़े हैं।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

ज्ञानेश कुमार पर सीजेपी का बड़ा फैसला: मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष लगातार प्रदर्शन कर रहा है। आज कांग्रेस पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 2 अक्टूबर को मुंबई में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इसी बीच ज्ञानेश कुमार पर कॉकरोच पार्टी ने एक और बड़ा फैसला लिया है। कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार पर सुप्रीम कोर्ट, जो भी फैसला दें। हम सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) या हाईकोर्ट फैसला हम नहीं मानेंगे। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। (पढ़े पूरी खबर)

सीजेआई सूर्यकांत को 2000 लोगों ने लिखी चिट्ठी: वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी एसआईआर (SIR) को लेकर चुनाव आयोग में मतभेद पर खुलासे के बाद से देश की राजनीति में कोहराम मचा हुआ है। पूरा विपक्ष ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कर रहा है। वहीं अब बीजेपी सीईसी ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) के बचाव में उतर गई है। लिहाजा चुनाव आयोग (election Commission) घमासान पर अब बीजेपी Vs कांग्रेस (विपक्ष) का मुकाबला हो गया है। (पढ़े पूरी खबर)

UPI चार्ज पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार: 2 हज़ार से अधिक के UPI पेमेंट पर 0.4 प्रतिशत MDR लगाने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया हैं. हालांकि, मामले में सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार, आरबीआई और एनपीसीआई को नोटिस जारी किया है. हालांकि, कोर्ट ने सोमवार (28 सितंबर) को इस व्यवस्था के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई की थी. कोर्ट ने केंद्र सरकार, रिजर्व बैंक और NPCI को जवाब दाखिल करने के लिए 4 सप्ताह का समय दिया है. (पढ़े पूरी खबर)

पुरुष के शरीर में गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब मिला: पुरुष के शरीर में गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब… ये पढ़ने और सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन यह बिलकुल सच है। दिल्ली के 26 साल के शख्स के शरीर में गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब मिले। पुरुष के बांझपन की जांच की गई तो इस रिपोर्ट ने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया। बाहर से पूरी तरह सामान्य पुरुष दिखने वाले इस व्यक्ति के शरीर के अंदर गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब मिले। सबसे ज्यादा ज्यादा हैरानी की बात यह थी कि उसके शरीर में पुरुषों वाले सभी सामान्य शारीरिक लक्षण मौजूद थे।  (पढ़े पूरी खबर)

माइक्रोसॉफ्ट फाउंडर Bill Gates की AI को लेकर बड़ी चेतावनी: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर दुनिया में जितना उत्साह है, उतनी ही तेजी से इसके खतरों पर भी बहस बढ़ रही है. अब इस बहस का हिस्सा माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स भी बन गए हैं. उन्होंने AI को लेकर ऐसी चेतावनी दी है, जिसने इस चिंता को और गंभीर बना दिया है. (पढ़े पूरी खबर)

बॉलीवुड इंडस्ट्री में Income Tax Raid: एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री में इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। मुंबई इनकम टैक्स विभाग की टीमों ने टैक्स चोरी और फिल्मों के नाम पर विदेशों में पैसा भेजने के सिलसिले में कई नामी हस्तियों और प्रोडक्शन हाउसों पर एक साथ छापा मारा। आयकर विभाग की मुंबई टीम ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े करीब 12 ठिकानों पर एक साथ तलाशी शुरू की है। रडार पर अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह और उनके ससुर वासु भगनानी हैं। (पढ़े पूरी खबर)

मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप का ऐलान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप मिडटर्म चुनाव से पहले ईरान पर नए अमेरिकी सैन्य हमलों की संभावना से इनकार नहीं किया है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ चल रहे टकराव में “बहुत जल्द” जीत मिलेगी. हालांकि उन्होंने दावा किया कि यह टकराव जल्द खत्म होगा और तेल की कीमतें गिरेंगी. यह हमला अमेरिका में होने वाले मिडटर्म इलेक्शन से पहले हो सकता है. (पढ़े पूरी खबर)

दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें: भारतीय रेलवे इस फेस्टिव सीजन में कुछ स्पेशल ट्रेने चलाने जा रहा है. दिवाली और दशहरा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे 102 फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें चलाएगी. इन ट्रेनों में IRCTC के एप और ऑफिशियल वेबसाइट (irctc.co.in), रेलवे के रिजर्वेशन सेंटर और RailOne एप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं. इनमें सफर करने के लिए स्पेशल चार्जेस देना होगा. (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m