Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (4 अगस्त 2026) की खबरों में सीएम विजय की दोस्त तृषा कृष्णन पर कमेंट के कारण उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार; पाकिस्तान में तख्तापलट की आहट; ‘Dabur’ के कई प्रोडक्ट्स को FSSAI ने बैन किया; पीएम मोदी वीडियो विवाद में Meta की ग्लोबल टीम तलब प्रमुख रहा।

1. सीएम विजय की दोस्त तृषा कृष्णन पर कमेंट के कारण उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार किया गया है। उदयनिधि स्टालिन ने एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर अश्लील कमेंट (डबल मीनिंग कमेंट) किया था। एक्ट्रेस तृषा तमिलनाडु सीएम विजय (Tamil Nadu CM Vijay) की दोस्त हैं। उदयनिधि स्टालिन के एक्ट्रेस तृषा पर अभद्र टिप्पणी को लेकर थलापति विजय की पार्टी टीवीके (TVK) राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके खिलाफ पुलिस ने छह धाराओं में मामला दर्ज किया है। आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि हाईकोर्ट के आदेश पर 8 घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया

पढ़े पूरी खबर……

2. पाकिस्तान में तख्तापलट की आहट

पाकिस्तान के होम मिनिस्टर मोहसिन नकवी ने देश के प्रशासनिक और शासन तंत्र को पूरी तरह फेल बताते हुए पिछले 21 वर्षों के सबसे बड़े भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान की शासन व्यवस्था के ध्वस्त होने वाले बयान दिए थे. अब वह फिर बेहद ही चौंकाने वाले खुलासा किये है. नकवी ने जजों, राजनेताओं और नौकरशाहों पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

पढ़े पूरी खबर……

3. ‘Dabur’ के कई प्रोडक्ट्स को FSSAI ने बैन किया

142 साल पुरानी ‘डाबर’ कंपनी के खिलाफ फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एफएसएसएआई (FSSAI) ने बड़ा एक्शन लिया है। FSSAI ने डाबर कंपनी के कई प्रोडक्ट्स पर बैन लगा दिया है। इनमें शहद और गाय का घी भी शामिल है। ये प्रोडक्ट 100% शुद्धता के दावे के साथ बेचे जा रहे थे। वहीं कार्रवाई पर डाबर इंडिया नेबयान में कहाकि हमें FSSAI का नोटिस मिला है। हम अपनी वेबसाइट पर नोटिस में बताई गई जानकारी की जांच कर रहे हैं।

पढ़े पूरी खबर……

4. पीएम मोदी वीडियो विवाद में Meta की ग्लोबल टीम तलब

पीएम मोदी वीडियो विवाद (PM Modi video controversy) में अब मोदी सरकार ने फेसबुक स्वामित्व कंपनी मेटा (Meta) पर और अधिक सख्ती दिखाई है। केंद्र सरकार ने अब मेटा की ग्लोबल टीम को तलब किया है। सरकार ने Meta की ग्लोबल टीम के अधिकारियों को दिल्ली बुलाया है। केंद्र सरकार मेटा के ग्लोबल टीम के सामने प्रमुख अकाउंट्स पर गलत कार्रवाई का मुद्दा उठाएगी। पिछले दिनों मेटा ने पीएम मोदी के वीडियो संदेश को बैन कर दिया था।

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईनाः पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में जारी विरोध प्रदर्शनों, हिंसा और वोटिंग बायकॉट के बीच मंगलवार (4 अगस्त, 2026) को दो विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जा रहा है। इन सीटों पर मतदान पहले 2 अगस्त को होना था, लेकिन सड़क बंद, आगजनी और व्यापक विरोध प्रदर्शनों के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। अब मुजफ्फराबाद-1 के सभी मतदान केंद्रों और मुजफ्फराबाद-2 के 52 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। (पूरी खबर पढ़े)

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर मल्लिकार्जुन खरगे और किरेन रिजिजू में तीखी बहसः संसद के मानसून सत्र का तीसरा हफ्ता जारी है। मानसून सत्र के 14वें दिन भी विपक्ष का हंगामा जारी हैं। इसके कारण संसद का मानसून सत्र हंगामे के भेंट चढ़ रहा है। पेपर लीट छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा, राम मंदिर चढ़ावा चोरी (Ram temple offerings stolen) जैसे मामलों पर विपक्ष भारी हंगामा और विरोध प्रदर्शन कर रहा है। आज यानी यानी मंगलवार को भी विपक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर जमकर बवाल किया। इसके कारण राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) के बीच जोरदार बहस हुई। (पूरी खबर पढ़े)

 जजों के लिए सुप्रीम कोर्ट की नई गाइडलाइंसः सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को रेप और यौन उत्पीड़न के मामलों में एक विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के हवाले से देशभर के जजों के लिए अपनी नई गाइडलाइंस जारी की हैं. इस नई गाइडलाइंस के अनुसार रेप और यौन अपराधों के मामलों में जजों और जजमेंट की भाषा को लेकर निर्देश दिए गए है. रिपोर्ट में “बेबस महिला”, “पवित्रता खो दी” या “मर्यादा भंग की” जैसे शब्दों का इस्तेमाल बंद करने के लिए कहा गया है. कोर्ट की ओर से जारी किए गए ये सुझाव सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस अनिरुद्ध बोस की अगुवाई वाली एक विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट का हिस्सा हैं. (पूरी खबर पढ़े)

सिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ की चोरीः अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला का खुलासा होने के बाद देश के कई प्रसिद्ध मंदिरों में चढ़ावा चोरी के आरोप लगे हैं। अब इसमें नया नाम प्रसिद्ध मुंबई सिद्धिविनायक मंदिर का जुड़ गया है। सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाला (Siddhivinayak Temple donation scam) हुआ है। सिद्धिविनायक मंदिर में मिलने वाले दान से 18 करोड़ की चोरी हुई है। ये चोरी श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट (Shree Siddhivinayak Ganapati Mandir Trust) के कर्मचारियों ने किया है। ट्रस्ट की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने 9 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। वहीं 46 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। ट्रस्ट अध्यक्ष सदा सर्वणकर ने पुलिस हिरासत में लिए गए कर्मचारियों की जमानत की पुष्टि की है। (पूरी खबर पढ़े)

ट्रंप ने पाकिस्तान को ठेंगा दिखायाः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने पाकिसतान को उसकी औकात दिखाई है। ट्रंप ने पाक को ठेंगा दिखाते हुए अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से पाकिस्तान को बाहर कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में शामिल देशों का जिक्र करते हुए सऊदी अरब, यूएई और कतर के नाम लिया। जबकि पाकिस्तान का नाम नहीं लिया। हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित बातचीत को लेकर अभी तक तारीख और स्थान तय नहीं हुआ है। इससे पहले रिटायर्ड जनरल जैक कीन पाकिस्तान और कतर पर ईरान के पक्ष में झुकाव रखने का आरोप लगा चुके थे। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m