Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (22 अगस्त 2026) की खबरों में ये कैसा आत्मनिर्भर भारत, महंगी चीनी पर कांग्रेस का हमला, iPhone की चाहत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा, सज्जन कुमार को हीरो बताने पर सिख परिवारों का प्रदर्शन प्रमुख रहा।

iPhone की चाहत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पहाड़ी से गिरकर तीन लोगों की मौत का बड़ा ही दिल को दहला देने वाला मामला आया. खवड्या पहाड़ पर सुसाइड करने पहुंचे बेटे को बचाने की कोशिश में पिता चट्टान से गिरे. पति और बेटे को आंखों के सामने गिरता देख मां ने भी लगाई छलांग. बेटे की एक iPhone की चाहत ने पूरे परिवार कि जीवनलीला ही समाप्त कर दी. इस खौफनाक हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसने पूरे राज्य को सन्न कर दिया है.

ये कैसा आत्मनिर्भर भारत, महंगी चीनी पर कांग्रेस का हमला
त्योहारों से पहले देश में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने चीनी के घटते स्टॉक, महंगाई और एथेनॉल नीति को लेकर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

सज्जन कुमार को हीरो बताने पर सिख परिवारों का प्रदर्शन
1984 के सिख विरोधी दंगों से प्रभावित परिवारों और सिख नेताओं ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को हीरो और आदर्श बताए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की गई और पुतला भी फूंका गया।
हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा
पहलगाम आतंकी हमले के मामले में भारत ने लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख और 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में हाफिज सईद को आरोपी बनाया गया है। अब जम्मू की NIA अदालत की ओर से उसे ट्रायल में पेश होने के लिए पाकिस्तान में सम्मन भेजने की तैयारी है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
इजराइल और तुर्किए में टेंशन: इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ तुर्किए के न्याय मंत्री अकिन गुरलेक के अनुरोध पर इंटरनेशनल अरेस्ट वारंट जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब तुर्किए ने गाजा जा रहे जहाजों के जरिए सामान भेजा था, जिन्हें इजरायल ने रोक लिया था. तुर्किए सरकार ने इंटरपोल के माध्यम से नेतन्याहू और एक अन्य इजरायली अधिकारी के खिलाफ रेड नोटिस जारी करने का अनुरोध किया है. (पढ़े पूरी खबर)
अमेरिका-कनाडा ट्रेड वॉर: अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार समझौते को लेकर चल रही बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने कनाडाई सामान पर नया 50 प्रतिशत टैरिफ लागू कर दिया है। इससे दोनों पड़ोसी देशों के बीच पहले से तनावपूर्ण रिश्तों में और खटास आने की आशंका है। (पढ़े पूरी खबर)
सिंधु जल संधि विवाद: पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने भारत के साथ जारी तनाव के बीच सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) और दक्षिण एशिया में भारत की भूमिका को लेकर अहम बयान दिया है। उनके बयानों से एक ओर पाकिस्तान की जल सुरक्षा को लेकर चिंता सामने आई है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने क्षेत्रीय स्थिरता में भारत की केंद्रीय भूमिका को भी स्वीकार किया है। (पढ़े पूरी खबर)
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश: नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक संपन्न हो गई। बैठक में नए पदाधिकारियों के साथ पार्टी के पुराने पदाधिकारियों को भी शामिल किया गया। बैठक में संगठन को और मजबूत करने, युवाओं के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। (पढ़े पूरी खबर)
वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा संकल्प: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने वंदे मातरम् के सम्मान, गरिमा और ऐतिहासिक विरासत की रक्षा को लेकर शनिवार को एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया। पार्टी ने 19 अगस्त 2026 को कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा 1937 के प्रस्ताव को दोहराते हुए कांग्रेस के कार्यक्रमों में वंदे मातरम् के गायन को केवल पहले दो पदों तक सीमित रखने के फैसले का कड़ा विरोध किया। (पढ़े पूरी खबर)
प्रज्वल रेवन्ना केस: पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में बेंगलुरु की विशेष अदालत ने अहम निर्देश जारी किए हैं। मामले की एक 43 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता और अभियोजन पक्ष की गवाह ने अदालत में दावा किया कि गवाही के बाद उन्हें धमकी भरे फोन कॉल मिले। कोर्ट ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच दल (SIT) को मामले की जांच करने और गवाह को आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। (पढ़े पूरी खबर)
बीजेपी का ‘सेवा संकल्प अभियान : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होने वाले देशव्यापी सेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने बताया कि पार्टी हर वर्ष प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा पखवाड़ा’ आयोजित करती है। हालांकि, इस बार प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और प्रधानमंत्री के रूप में उनके 25 वर्षों को ध्यान में रखते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने का फैसला लिया गया है। (पढ़े पूरी खबर)
म्यांमार में बौद्ध मठ पर ध्यान लगा रहे लोगों पर सेना का एयर स्ट्राइक: म्यांमार के मध्य सागाइंग क्षेत्र में शुक्रवार को एक बौद्ध मठ पर सैन्य हवाई हमला हुआ. हमले के समय बौद्ध धर्म के मानने वाले 100 लोग मौजूद थे. जिसमें जिसमें 14 लोगों की मौत और 20 लोग घायल हुए. यह हमला देश में लोकतंत्र समर्थक हथियारबंद गुटों और जातीय हथियारबंद समूहों को निशाना बनाकर किए जा रहे लगातार और घातक हवाई हमलों की कड़ी में एक और अटैक है. (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

