Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (21 जून 2026) की खबरों में कोलकाता से लेकर टोरंटो और न्यूयॉर्क से लेकर शंघाई तक योग की धूम, ईरान ने फिर बंद कर दिया होर्मुज, AI के जरिये होगी सबरीमाला मंदिर की सुरक्षा, देशभर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ NEET UG 2026 री-एग्जाम प्रमुख रहा।

कोलकाता से लेकर टोरंटो और न्यूयॉर्क से लेकर शंघाई तक योग की धूम

International Yoga Day 2026: आज पूरा विश्व 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। भारत समेत वैश्विक स्तर पर करीब 2,500 अलग-अलग ठिकानों पर बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कोलकाता से टोरंटो और न्यूयॉर्क से लेकर शंघाई तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम दिखी। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर लोगों ने योग किया। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर (New York Times Square) पर विभिन्न देशों के करीब दस हजार लोगों ने योग किया। शंघाई में 400 लोगों ने एक साथ योग किया। वहीं भारत में हिमालय से लेकर हिंद महासागर और शहर-शहर योग की धूम दिखी। देश का मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर हुआ।

पढ़े पूरी खबर…..

ईरान ने फिर बंद कर दिया होर्मुज

ईरान और अमेरिका के बीच कई महीनों तक चले संघर्ष के बाद हुए समझौते के बाद लगा की मिडिल ईस्ट में अब तनाव कम हो जायेगा जिससे ईंधन की दिक्कत से जूझ रही दुनिया को बड़ी राहत मिल जाएगी. हालाँकि, लेबनान में इजराइली हमलों के बाद एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया. जिसके बाद ईरान ने होर्मुज को एक बाद फिर बंद करने की घोषणा कर दी. हालाँकि, इस ऐलान से पहले शनिवार (20 जून 2026) को 3 इंडियन क्रूड ऑयल सुपर टैंकर सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर गए है. इसमें 94 भारतीय क्रू मेंबर भी मौजूद है.

पढ़े पूरी खबर…..

AI के जरिये होगी सबरीमाला मंदिर की सुरक्षा

विश्व प्रसिद्ध सबरीमाला भगवान अयप्पा मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक होने वाली है। आगामी तीर्थयात्रा सीजन से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रशासन आधुनिक विज्ञान की मदद लेने जा रहा है। जानकारी के अनुसार त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB) मंदिर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित एक आधुनिक ‘पिल्ग्रिम मैनेजमेंट सिस्टम’ लागू करने पर विचार कर रहा है।

पढ़े पूरी खबर…..

देशभर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ NEET UG 2026 री-एग्जाम

आज देशभर में आयोजित NEET UG 2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। भारत और विदेश से कुल 22,80,054 उम्मीदवारों ने आज दोपहर को होने वाली NEET-UG की पुनर्परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसके कारण आज सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की भीड़ देखी गई। देशव्यापी इस इग्ज़ैम के लिए एनटीए ने परीक्षार्थियों को खास सलाह दी, जिसका पालन न करने पर कई अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित भी रहना पड़ा।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

CBSE ने 12वीं बोर्ड के री-वैल्यूएशन और री-चेकिंग के परिणाम जारी : CBSE के 12वीं बोर्ड रिजल्ट के बाद अपनी आंसर शीट की दोबारा जांच और अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन करनेवालों छात्रों का इंतेजार अब खत्म होने को है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एकेडमिक सेशन के लिए अपने रिजल्ट के बाद की सेवाओं के तहत री-वैल्यूएशन और री-चेकिंग प्रोसेस के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इन नतीजों के आने से उन छात्रों को बड़ी राहत मिली है, जो हायर एजुकेशन संस्थानों और यूनिवर्सिटीज में एडमिशन पाने के लिए अपने बदले हुए और फाइनल नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. (पढ़े पूरी खबर)

भारतीय नौसेना में कमीशन हुए स्वदेशी युद्धपोत डूनागिरी: देश की सुरक्षा में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। भारत अपनी सीमा सुरक्षा में लगातार नए और आधुनिक तकनीकों और हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर तीन स्वदेश निर्मित नौसैनिक जहाजों को राष्ट्र को समर्पित किया। इनमें एक गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट डूनागिरी, दूसरा एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट अग्रह और तीसरा सर्वे वेसेल लार्ज संशोधक है। (पढ़े पूरी खबर)

2 सप्ताह बाद Monsoon फिर एक्टिव हुआ: Monsoon Active Again: एक बार फिर देश में मानसून एक्टिव हो गया है। 2 सप्ताह बाद Monsoon फिर एक्टिव हो गया है। पिछले 14 दिन से मानसून सोलापुर के पास रूका हुआ था। दोबारा एक्टिव होते ही मानसून ने मुंबई में जोरदार बारिश कराई है। इससे लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। वहीं अगले 5 दिन में इसके छत्तीसगढ़- मध्यप्रदेश, ओडिशा और झारखंड में प्रवेश करने की उम्मीद है।  (पढ़े पूरी खबर)

तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे की खबर सामने आई है। पेरियापालयम के पास मंजांगरानाई स्थित एक निजी सीफूड प्रोसेसिंग यूनिट में अमोनिया गैस का रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। जहरीली गैस की चपेट में आने से फैक्ट्री में काम कर रहे दर्जनों कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में अब तक सात महिला कर्मचारियों की मौत हो चुकी है, जबकि 67 अन्य कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (पढ़े पूरी खबर)

लेबनान में हिज्बुल्लाह को रोकने की चेतावनी: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसने लेबनान में सक्रिय अपने समर्थित संगठन हिज्बुल्लाह को नहीं रोका, तो अमेरिका पहले से भी अधिक कठोर सैन्य कार्रवाई कर सकता है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए उच्चस्तरीय वार्ता जारी है। (पढ़े पूरी खबर)

गहराते जल संकट से परेशान पाकिस्तान ने दी गीदड़ भभकी: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री Khawaja Asif ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि पाकिस्तान की जल सुरक्षा को गंभीर खतरा महसूस हुआ तो इस्लामाबाद सैन्य कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटेगा। एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि पानी अब केवल संसाधन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बन चुका है। उनके मुताबिक, यदि भारत जल प्रवाह रोकने या उसमें बड़े पैमाने पर हस्तक्षेप की दिशा में तेजी से आगे बढ़ता दिखाई देता है, तो पाकिस्तान युद्ध जैसे विकल्पों पर भी विचार कर सकता है। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m