संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जीएसटी इंटेलिजेंस ने छापेमार कार्रवाई की है। तंबाकू और गुटखे की फैक्ट्री पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि 100 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। फिलहाल जीएसटी विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने भोपाल के न्यू चौकसे नगर नवीबाग में चल रही फैक्ट्री पर छापा मारा। यह फैक्ट्री सुरेश सिंह नाम के व्यक्ति की बताई जा रही है। जहां गुरु नाम से तंबाकू बनाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि GST विभाग की कार्रवाई में 100 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है।

ये भी पढ़ें: 18 करोड़ के रेलवे ओवरब्रिज में भ्रष्टाचार का मामला: भोपाल से पहुंची जांच टीम, ठेकेदार को 15 दिन का अल्टीमेटम

जीएसटी की टीम ने आरोपी सुरेश सिंह को गिरफ्तार के जेल भेजा है। यह भी बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में अवैध तरीके से छिपाकर मशीनें चलाई जा रही थी। इस कार्रवाई से राजधानी में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल जीएसटी विभाग की टीम इस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m