शिखिल ब्यौहार, भोपाल। भाजपा इन दिनों संगठन में लगातार फेरबदल कर रही है। आज कई राज्यों के प्रदेश महामंत्री बदल दिए गए हैं। इसी कड़ी में चंद्रशेखर को मध्य प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री की कमान सौंपी गई है। चंद्रशेखर RSS के प्रचारक भी रहे हैं। 

चंद्रशेखर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना में कई पदों पर रहे हैं। वह वर्तमान में भाजपा तेलंगाना इकाई के प्रदेश संगठन महामंत्री थे। जनवरी 2024 में उन्हें तेलंगाना की कमान सौंपी गई थी। तेलंगाना से पहले वो राजस्थान भाजपा के संगठन महामंत्री रह चुके हैं। 

चंद्रशेखर संघ के पूर्णकालिक प्रचारक हैं। वह यूपी के बांदा के रहने वाले हैं। भोपाल को शिवप्रकाश ने अपनी गतिविधियों और बैठकों का प्रमुख केंद्र बनाए रखा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m