भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियां की गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दो पदों पर नियुक्ति की है। शिवराज डाबी को सोशल मीडिया विभाग का प्रभारी बनाया गया है। वहीं अजय शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल प्रदेश सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दोनों नेताओं को बधाई दी है। सीएम ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा- शिवराज डाबी को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई। अजय शर्मा को प्रदेश सह संयोजक, प्रकोष्ठ संकुल बनाए जाने पर हार्दिक बधाई। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने भी बधाई दी है।

ये भी पढ़ें: एक्शन मोड में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह, विपणन अधिकारी को किया सस्पेंड; जानें पूरा मामला

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने भी दी बधाई

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा- भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक नियुक्त किए जाने पर अजय शर्मा, आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी के रूप में शिवराज डाबी की नियुक्ति पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। पूर्ण विश्वास है कि संगठन की गतिविधियों के साथ ही केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों तथा योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने में अपनी महत्त्वपूर्ण भागीदार सुनिश्चित करेंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m