इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश की खंडवा पुलिस ने नशे के काले कारोबार करने वालों पर बड़ा प्रहार किया। पुलिस ने अल्प्राजोलम की 1600 गोलियां जप्त करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं एक फरार है। इसमें एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, एक डिलेवरी बॉय और दो मेडिकल के धंधे में शामिल लोग हैं। पकड़े गए आरोपियों में दो बुरहानपुर के रहने वाले हैं। यह पूरा नेटवर्क बुरहानपुर और खंडवा के बीच चल रहा था। पुलिस अब उनके पूरे नेटवर्क की तलाश कर रही है।

दरअसल, खंडवा पुलिस को सूचना मिल रही थी कि खंडवा में कुछ लोग मेडिकल उपयोग में आने वाली अल्प्राजोलम टेबलेट को नशे के रूप में इस्तमाल कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अपना नेटवर्क बिछाया और मुखबिर की सूचना के आधार पर एक डिलीवरी बॉय को पकड़ा। इस डिलीवरी बॉय की सूचना के आधार पर बुरहानपुर और खंडवा से चार लोग पकड़े गए।

ये भी पढ़ें: अवैध कफ सिरप का गढ़ बनी राजधानी! 50 लाख की नशीली कफ सिरप बरामद, ऑफ-कफ और ऑनरेक्स ब्रांड शामिल

इसमें एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है, एक डिलेवरी बॉय और बाकी लोग इसी धंधे में शामिल है। आरोपियों के नाम मोहम्मद रईस, शेख साहिल, फारिस खां, सुभाष महाजन है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने अल्प्राजोलम की 1600 टेबलेट, मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m