इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में तेज आंधी तूफान के बीच आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक दर्जन से ज्यादा मकान आग की चपेट में आ गए। तेज हवा के कारण आग आसपास के खेतों तक भी पहुंच गई। यह पूरा मामला पिपलोद थाना क्षेत्र अंतर्गत हंडिया खेड़ा गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, तेज हवा के कारण चिंगारियां उड़कर दूर-दूर तक फैल गईं, जिससे आग तेजी से एक मकान से दूसरे मकान तक पहुंच गई। आग की लपटें और धुआं देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही खंडवा, पीपलोद और हरसूद से फायर फाइटर की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने कोशिश की।

ये भी पढ़ें: सिवनी में कुआं धसकने से हादसा: मां-बेटी समेत तीन लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

इस दौरान तेज हवा के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करना पड़ी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या चूल्हे से चिंगारी उड़ने की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m