इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में AIMIM को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की इकलौती पार्षद शाकिरा बिलाल पेंटर समेत पार्टी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी का स्वागत किया और कहा कि हम सब मिलकर खंडवा के विकास की लड़ाई लड़ेंगे।
खंडवा में एआईएमआईएम की इकलौती पार्षद शाकिरा बिलाल पेंटर ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने पति और अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस ज्वाइन की है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर सभी का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: क्या BJP नेताओं के घर तक पहुंचेगी कांग्रेस की ‘गूंज’? हरीश चौधरी के बयान से सियासी हलचल तेज
खंडवा शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि पार्षद शाकिरा बिलाल पेंटर का कांग्रेस पार्टी में स्वागत अभिनंदन करती हूं। राहुल गांधी नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे है और उनका कारवां बढ़ता जा रहा है। हम सबका मकसद है कि इस देश में धर्म से ऊपर उठकर मुद्दों की राजनीति हो, बेरोजगारी और महंगाई पर बात हो। हम सब मिलकर खंडवा के विकास के लिए लड़ेंगे।
इन्होंने ज्वाइन की कांग्रेस
AIMIM पार्षद शाकिरा बिलाल पेंटर
AIMIM के पूर्व शहर अध्यक्ष बिलाल पेंटर
AIMIM के पूर्व यूथ अध्यक्ष मुस्तकीम तिगाला
AIMIM के महिला विंग की सचिव सहाना सैय्यद साह।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



