भोपाल। MP Morning News Today: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9:55 बजे भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना होंगे। 10:35 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस कल्चर एंड इंफॉर्मेशन सेंटर पहुंचेंगे। 11:00 बजे डिजिटल प्लेटफॉर्म इंटीग्रेशन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। 1:30 बजे सर्किट हाउस जबलपुर पहुंचेंगे।
2:15 बजे होटल हिल्टन में विधि व्याख्यान कार्यक्रम में शामिल होंगे। 3:20 बजे डुमना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। 3:40 बजे जबलपुर से भोपाल लौटेंगे। 4:20 बजे भोपाल के सन स्काई गार्डन कार्यक्रम में शामिल होंगे। 5:00 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
भोपाल में आज होंगे ये कार्यक्रम
सुबह 7:30 बजे से मानव संग्रहालय परिसर में ‘खजाने की खोज’ ट्रेजर हंट का कार्यक्रम है। शाम 5:30 से रवींद्र भवन में बॉलीवुड मेलोडीज म्यूजिकल इवनिंग होगी। शाम 6:30 बजे से भारत भवन में फिल्म ‘जादू का शंख’ का प्रदर्शन होगा।

