Ramlila Maidan Protest: 1 नवंबर को इंडिया ब्लॉक की होने वाली रामलीला मैदान महारैली का व्यापारी लगातार विरोध कर रहे हैं। रामलीला मैदान के आसा-पास कई मुख्य बाजार है। दिवाली से ऐन वक्त पहले बड़ा प्रदर्शन करने से व्यापारियों को करोड़ों रुपए का व्यापार प्रभावित होगा। व्यापारी लगातार कांग्रेस और राहुल गांधी से दिवाली तक रैली को रद्द करने की मांग कर हैं। वहीं राहुल गांधी ने व्यापारियों की मांग को मनाने से इनकार कर दिया है। अब राहुल गांधी पर दिल्ली के व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री यानी सीटीआई (CTI) ने एक बार फिर राहुल गांधी से महारैली रद्द करने की अपील की है।
दिल्ली में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री CTI ने कहा कि आप हमेशा बोलते हैं कि मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान (mohabbat ki dukaan) चलाता हूं। हमारी दुकानें भी ग्राहकों के साथ आपसी विश्वास, प्यार और मोहब्बत के आधार पर ही चलती हैं। इसलिए हम आपसे सविनय निवेदन करते हैं कि भारत के सबसे बड़े त्योहार दिवाली के पीक सीजन में हमारी मोहब्बत की दुकानें और व्यापार रैली की भेंट ना चढ़ जाए।

CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करते हैं। वहीं दिल्ली में हमारी 300 साल पुरानी मोहब्बत की दुकानें रैली के कारण बंद करवा रहे हैं। राजनीति के बाजार में व्यापारियों की मोहब्बत की दुकानें बंद मत कीजिए। उन्होंने कहा कि चांदनी चौक की परांठे वाली दुकान, खारी बावली के मसाले, सदर की चूड़ी-बिंदी, चांदनी चौक का लहंगा, दरियागंज का एसी, चावड़ी बाजार की सेनिटरी, करोल बाग की मशहूर कुल्फी, ये सब मोहब्बत की दुकानें ही तो हैं। एक-एक दुकान पर 10-20 लोगों का परिवार चलता है।
10 से 12 हजार करोड़ का व्यापार ठप होगा
बृजेश गोयल ने कहा कि 1 नवंबर को (धनतेरस से कुछ दिन पहले) रामलीला मैदान में 10 लाख लोगों की रैली के आयोजन से सोचिए क्या होगा। रामलीला मैदान में 100 बस की भी पार्किंग नहीं है। 20 लाख व्यापारियों का 10 से 12 हजार करोड़ का कारोबार ठप पड़ जाएगा। 75 लाख लोगों की रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा।
रामलीला मैदान से जुड़े 20 बाजारों में महा-अभियान
CTI ने ऐलान किया है कि आज से ये पोस्टर रामलीला मैदान के 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 20 बड़े थोक बाजारों में लगाया जाएगा। इनमें चांदनी चौक, सदर बाजार, खारी बावली, भागीरथ पैलेस, नया बाजार, चावड़ी बाजार, कश्मीरी गेट, दरियागंज, कनॉट प्लेस, करोल बाग, नबी करीम, पहाड़गंज, अजमेरी गेट, लाहौरी गेट, जनपथ, पालिका बाजार, बल्लीमारान और किनारी बाजार शामिल हैं।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

