CJP Diwali party today: कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी आज दिवाली पार्टी कर रही है। CJP नेता सौरभ दास (Saurav Das) ने शनिवार यानी आज दिवाली पार्टी रखी है। सीजेपी की आज दिवाली पार्टी में AAP और इंडिया ब्लॉक के सांसदों को भी निमंत्रण पत्र भेजा गया है। ऐसे में AAP और इंडिया ब्लॉक के कई सांसद शामिल हो सकते हैं। खबर है कि दिवाली पार्टी में TMC नेता डेरेक ओ’ब्रायन और माकपा सांसद जॉन ब्रिटास को भी न्योता भेजा गया है। इसे CJP नेताओं और विपक्ष के एक वर्ग के बीच पहली मुलाकात के तौर पर देखा जा रहा है।
वहीं मुख्य चुनाव आय़ुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर 1 नवंबर को इंडिया ब्लॉक ने दिल्ली रामलीला मैदान में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। उससे पहले सीजेकी की दिवाली पार्टी में AAP और इंडिया ब्लॉक के सांसदों को बुलावा देना बड़ा संदेश दे रही है। इससे साफ है कि प्रदर्शन में सीजेपी भी शामिल हो सकती है।
CJP के सह-संयोजक और प्रवक्ता सौरभ दास इस कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और सह-संयोजक आशुतोष रांका के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है। यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है, जब विपक्ष के एक वर्ग और CJP के बीच नजदीकी बढ़ने की चर्चा है। पिछले कुछ हफ्तों में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से भी CJP नेतृत्व के प्रति सकारात्मक संकेत मिले हैं। CJP ने भी सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह और पार्टी के कुछ अन्य नेता भी दिवाली समारोह में पहुंच सकते हैं। वामपंथी दल के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि उनकी पार्टी के कुछ नेताओं को इस समारोह का निमंत्रण मिला है। उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर गंभीर चर्चा भी हो सकती है।
राहुल गांधी के समर्थन के बाद बदले समीकरण
बता दें कि दोनों पक्षों के बीच नजदीकी बढ़ने की शुरुआत मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को लेकर हुई सार्वजनिक बयानबाजी से मानी जा रही है। राहुल गांधी ने कहा था कि CEC के खिलाफ समानांतर प्रदर्शन नहीं हो रहे हैं। इसके बाद उन्होंने CJP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की निंदा की। CJP ने भी कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन की 1 नवंबर की रैली का समर्थन किया।
राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की कोशिश के बाद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, ‘जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है। इसके लिए युवाओं को जेल में डालना कायरता है। राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सार्वजनिक रूप से उनका आभार जताया था। उन्होंने गिरफ्तार कार्यकर्ताओं के समर्थन में हस्तक्षेप करने के लिए कांग्रेस नेता की सराहना की थी।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

