भोपाल। राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला था। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी 24 घंटे में सुलझा ली। आरोपी मृतिका के पति की प्रेमिका थी जिसने यह पूरी साजिश रची और पुराने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। 

यह भी पढ़ें: पन्ना में ‘हत्यारा बोरवेल’: जहरीली गैस ने ली एक ही घर के तीसरे सदस्य की जान, 8 दिनों में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार 

बता दें कि पूरा मामला रातिबड़ थाना क्षेत्र की है। 30 वर्षीय मृतिका राखी मूल रूप से बीना की रहने वाली थी। करीब पांच महीने पहले वह पति मोनू के साथ भोपाल के गोरेगांव में रहने आई थी। दोनों यहां किराए के कमरे में रह रहे थे। राखी का पति पेंटिंग ठेकेदारी का काम करता है। 

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर रीवा में मौत का तांडव: बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, मासूम समेत 4 ने तोड़ा दम

महिला के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले थे। साथ ही शव के पास खून से सने पत्थर भी बरामद हुए थे। जांच में सामने आया कि मोनू की प्रेमिका ने पत्नी राखी को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची थी। 

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन से कटकर परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पहले बेटे, फिर माता-पिता की गई जान

महिला आरोपी ने अपने पुराने आशिक के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। आरोपियो ने हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए खंडहर में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू कर दी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m