रेणु अग्रवाल, धार. मध्य प्रदेश के धार जिले में एक ठेले वाले ने पार्षद पर गर्म तेल डाल दिया. जिससे उनके हाथ, मुंह सहित अन्य शरीर के अंग जल गए. दरअसल, ठेला रखने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद ठेले वाले ने यह कांड कर दिया.
यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि पुरानी नगर पालिका के पास ठेले को रखने दो-तीन ने विवाद चल रहा था. वहीं ठेले रखने से ट्रैफिक जाम भी हो रहा था. कल रविवार को पार्षद करीम कुरैशी का किसी ठेले वाले से विवाद हो गया.
इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी ने किया भगवान का अपमान! मंच पर नहीं ली खाटू श्याम बाबा की तस्वीर, बीजेपी बोली- ये है कांग्रेस की असलियत, Video वायरल
फिर क्या था, ठेले वाले ने पार्षद पर खौलता तेल डाला दिया. जिससे वो गंभीर रूप से झुलस गए. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गया. जहां से उन्हें प्रथामिक इलाज देकर रेफर कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें- आबकारी विभाग ने 40 स्थानों पर की छापामार कार्रवाई, 40 प्रकारण दर्ज, एक लाख से अधिक अवैध शराब जब्त
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पार्षद के समर्थक कोतवाली थाने पहुंच गए. हालांकि, इस मामले में दोनों तरफ से क्रॉस एफआईआर की गई है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

