MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज गुरुवार 16 अप्रैल को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
सिवनी मालवा को 1000 करोड़ से ज्यादा की सौगात
सीएम डॉ मोहन यादव आज नर्मदापुरम के सिवनी मालवा पहुंचे। जहां उन्होंने नर्मदापुरम टिमरनी मार्ग का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने जिले को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का नया मार्ग खोलेगा। वहीं कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला भी बोला हैं। पढ़ें पूरी खबर…
छिंदवाड़ा में रिटायर्ड SDO के घर से करोड़ों की संपत्ति बरामद
छिंदवाड़ा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा (EOW) जबलपुर ने बड़ी कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के रिटायर्ड एसडीओ महेश नागवंशी के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की है। पढ़ें पूरी खबर…
विधायक पुत्र ने ‘थार’ से 3 को मारी टक्कर
भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी की बिना नंबर प्लेट वाली ब्लैक कलर की थार कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। घटना में तीनों लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, कार दिनेश लोधी खुद चला रहे थे। ब्लैक थार कार पर “विधायक” लिखी पट्टिका लगी हुई थी। पढ़ें पूरी खबर…
निगम मंडल, प्राधिकरणों के नाम तय!
मध्यप्रदेश में निगम मंडल, प्राधिकरणों के नाम लगभग तय हो गए हैं। निगम मंडलों के नाम की सूची जल्द आएगी। दिल्ली से नामों को हरी झंडी मिल गई है। पढ़ें पूरी खबर…
असंतुष्ट नेताओं की कुंडली तैयार करेगी कांग्रेस
एमपी कांग्रेस में गुटबाजी और चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वाले असंतुष्ट नेताओं की कुंडली तैयार करेगी। इसके लिए विधानसभा प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है। विधानसभा प्रभारी को अपनी रिपोर्ट में बताना होगा नेता- कार्यकर्ता क्यों असंतुष्ट, नाराजगी के कारण, नाखुश नेता, किस नेता से जुड़ा हुआ है ये सब बताना होगा। पढ़ें पूरी खबर…
महापौर की गाड़ी पर उज्जैन में हमला
ग्वालियर के महापौर की गाड़ी में हमला का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्वालियर की महापौर शोभा सिकरवार की गाडी पर उज्जैन में हमला हुआ है। घटना उज्जैन जाते वक्त मक्सी के पास हाईवे की है। बदमाशों ने हाइवे पर लोहे की रोड से हमला किया है। बताया जाता है कि बाइक सवार बदमाशों ने हमला किया है। हमले से गाडी का आगे का कांच क्षतिग्रस्त हुआ है। हमले के बाद सुरक्षा गार्ड के उतरते ही बदमाश मौके से भाग निकले। पढ़ें पूरी खबर…
थाने में सुसाइड से मचा हड़कंप
रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 38 वर्षीय सुरेश भांभी (पिता: भेरुलाल भांभी) ने नामली पुलिस थाने के अंदर ही टॉयलेट के पाइप से अपने नाड़े का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक सुरेश पर अपनी नाबालिग बेटी से गलत काम करने का गंभीर आरोप था। पढ़ें पूरी खबर…
विधायक को भागवत कथा में संत ने मारे मुक्के
दतिया के ग्राम बेरछा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान एक विचित्र और चर्चित घटना सामने आई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भिंड के प्रसिद्ध संत सीताराम महाराज कथा वाचन कर रहे थे। आशीर्वाद लेने सेवड़ा बीजेपी विधायक प्रदीप अग्रवाल पहुंचे। जब उन्होंने संत को माला पहनाई और आशीर्वाद लेने के लिए झुके, तो संत महाराज ने आशीर्वाद देने की जगह विधायक को मुक्का मार दिया और उन्हें अपने से अलग कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
संविदा-आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर HC का निर्देश
एमपी के संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर हाईकोर्ट का अहम निर्देश सामने आया है। 10 साल से ज्यादा समय से काम कर रहे कर्मचारियों को स्थाई सेवा में नहीं रखने का कोई ठोस आधार नहीं है। कोर्ट ने ऐसे कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन देने के निर्देश दिए है। पढ़ें पूरी खबर…
राजधानी में व्यापारी की गोली मारकर हत्या
राजधानी भोपाल में एक किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। कारोबारी का शव उसके घर से 10 किलोमीटर दूर मिला है। शव के पास बाइक भी पड़ी हुई थी, जिससे एक्सीडेंट का मामला माना जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर…

