MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शनिवार 18 अप्रैल को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
मुरैना वन रक्षक हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
सुप्रीम कोर्ट में चंबल नदी में अवैध खनन और मुरैना वन रक्षक हत्या मामले पर अहम सुनवाई की। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख दिखाया है कि चंबल में अवैध खनन नहीं रुका तो रेत खनन पर ही बैन लगा देंगे, जरूरत पड़ने पर CRPF उतारेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और UP शासन से इस मामले पर पूरी प्लानिंग रिपोर्ट मांगी है। यह भी कहा है कि यदि प्लानिंग रिपोर्ट सन्तोषजनक नहीं हुई तो कोर्ट एकतरफा सख्त आदेश जारी करेगा। अगली सुनवाई 11 मई को होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में नाबालिग लड़कियों के कथित धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। भोपाल की जस्सी किन्नर को इस मामले में अहम भूमिका बताते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जस्सी किन्नर, जो सिख समुदाय से ताल्लुक रखता है और भोपाल के कमला नगर इलाके की गंदी बस्ती का रहने वाला है,उस पर नाबालिग लड़कियों पर बुर्का पहनाने और उन्हें मुस्लिम युवकों से दोस्ती कराने का आरोप है। पुलिस का दावा है कि मामले में उसके पास मजबूत तकनीकी साक्ष्य मौजूद हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
पंडोखर धाम में बवाल
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में पंडोखर धाम में शुक्रवार देर रात बवाल हो गया। जहां भोजपुरी कलाकार आम्रपाली के डांस कार्यक्रम के दौरान भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। इस पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा। पंडोखर थाना प्रभारी पर अनावश्यक रुप से लाठी चार्ज का आरोप है। आक्रोशित लोगों ने थाना प्रभारी को हटाने की मांग की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
तालाब में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत
ध्य प्रदेश के मैहर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत पटेहरा तालाब में शनिवार को एक रूह कपा देने वाला हादसा हो गया। भाई की बरसी के कार्यक्रम के लिए तालाब गई चार किशोरियां और युवतियां गहरे पानी में डूब गईं। इस हादसे में एक 10 वर्षीय किशोरी और 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि दो अन्य का अस्पताल में उपचार जारी है। यहाँ पढ़ें पूरी खबर
स्कूल से घर लौट रही 8वीं की छात्रा से दुष्कर्म
मध्य प्रदेश के मैहर जिले के अमदरा थाना अंतर्गत झुकेही चौकी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। स्कूल से घर लौट रही 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दो दरिंदों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर बच्ची को एक घर से बरामद किया और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
कुएं में मां-बेटे का शव मिलने से सनसनी
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भेलसी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय महिला काशीबाई लोधी और उनके 2 वर्षीय मासूम बेटे अभिजीत के शव मिले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
सीएम डॉ. मोहन ने कोलकाता में किया प्रचार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल के कलकत्ता (कोलकाता) में भाजपा के पक्ष में जोरदार प्रचार किया। उन्होंने कमरहाटी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 24 और 112 में घर-घर तथा दुकानों पर पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद किया और भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। यहां पढ़ें पूरी खबर
रील्स के चक्कर में भूल गया मर्यादा
देश में अतिथि देवो भव की परंपरा है, लेकिन इसे कुछ लोग कलंकित करने का काम कर रहे है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर किले पर विदेशी महिला से अश्लील बातचीत करते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
फर्जी बैंक गारंटी मामले में ईडी का एक्शन
फर्जी बैंक गारंटी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। 202 करोड़ धोखाधड़ी मामले में 10 करोड़ की अचल संपत्ति अटैच की है। यह एक्शन मनी लॉन्ड्रिंग के तहत लिया गया है। पीएनबी के नाम पर स्पूफ ईमेल से धोखाधड़ी की गई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
MP में गर्मी के तीखे तेवर
मध्य प्रदेश में गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। भीषण गर्मी के चलते लोगों का हाल बेहाल है। प्रदेश का तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया। बीते 24 घंटे में भोपाल का पारा 2 डिग्री तक बढ़ा है। एमपी में सबसे गर्म शहर खजुराहो रहा, जहां 43.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने आज कई जिलों में लू की चेतावनी की है। आइए एक नजर डालते है मौसम के ताजा हाल पर… यहां पढ़ें पूरी खबर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

