MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज रविवार 22 फरवरी को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

जबलपुर में युवती का सिर धड़ से अलग

Jabalpur Road Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार ट्राला ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि युवती का सिर धड़ से अलग हो गया। मंजर देख मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप गई। पढ़ें पूरी खबर

ब्रिज का एक हिस्सा गिरा

मध्य प्रदेश के जबलपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नेशनल हाईवे 45 पर बना ब्रिज का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। इस दुर्घटना के बाद रेलवे लाइन ब्रिज गिरने से हाईवे का आवागमन प्रभावित हो गया। पढ़ें पूरी खबर

नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म

 एमपी के नरसिंहपुर से सनसनीखेज और शर्मनाक वारदात सामने आई है। जहां एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ उसके ही गांव के रहने वाले युवक ने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि मासूम ने हिम्मत दिखाई और अपने साथ हुए अत्याचार की जानकारी परिवार को दी। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पढ़ें पूरी खबर

बदमाशों ने स्कूल में आग लगाई

नर्मदापुरम के हिरनखेड़ा गांव में रविवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बदमाशों ने स्कूल को ही निशाना बना डाला। शासकीय माखनलाल चतुर्वेदी हायर सेकेंडरी स्कूल में अज्ञात आरोपियों ने ताला तोड़कर ऑफिस और रिकॉर्ड रूम में आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि स्कूल के महत्वपूर्ण दस्तावेज, फाइलें, सेवा पुस्तिकाएं, कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर पूरी तरह खाक हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था। पढ़ें पूरी खबर

इंदौर-भोपाल घटना को लेकर PCC चीफ ने CS को लिखा पत्र

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मारपीट की घटना से प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आहत है। उन्होंने मामले को लेकर मुख्य सचिव अनुराग जैन को पत्र लिखा है। पढ़ें पूरी खबर

2 मार्च से बस ऑपरेटर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

आगामी 2 मार्च को मध्यप्रदेश में सभी बस संचालक हड़ताल पर रहेंगे। यह निर्णय मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन की बैठक में लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खुलासा

 एमपी की कटनी पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे और हवाला का खुलासा किया है। जिस पर कटनी एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि माधव नगर थाने में अमित दहिया नामक युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर बताया था कि उनका खाता गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

 32 कैंचियों से हेयरकट कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

महाकाल की नगरी उज्जैन के निवासी आदित्य देवड़ा ने सोशल मीडिया की मदद से अनोखी हेयरकट तकनीक सीखकर वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया है। 28 से 32 कैंचियों का इस्तेमाल कर उन्होंने न केवल इंडिया बुक, गोल्डन बुक, बल्कि लंदन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज कराया है। पढ़ें पूरी खबर

‘राहुल गांधी ब्रेनलेस’ के पोस्टर

रीवा शहर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर लगाए गए ब्रेनलेस पोस्टरों से सियासत गरमा गई है। शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे इन ब्रेनलेस पोस्टरों के माध्यम से भाजपा नेता में अपना विरोध प्रदर्शन किया है। भाजपा नेता गौरव तिवारी ने कांग्रेस और राहुल गांधी के बयानों पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि देश में AI समिट के बारे में ब्रेनलेस और शर्टलेस राहुल गांधी के बयानों से देश की गरिमा पर हमला किया। पढ़ें पूरी खबर

हादसों का रविवार!

 मध्य प्रदेश में रविवार का दिन हादसों से भरा रहा है। दरअसल, प्रदेश में हुए अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए है। इछावर में दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर बताए जा रहे है। धार जिले में धार में तेज रफ्तार बाइक ने दो बच्चियों को टक्कर मार दी। वहीं नर्मदापुरम के पिपरिया में महाकाल बस पलट गई। जिससे कई यात्री जख्मी हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m