Mumbai Local Train Woman Beaten Video: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर अपराध होना आम बात हो गया है। जीआरपी और आरपीएफ अपराध पर लगाम लगाने में पूरी तरह बेअसर नजर आ रहा है। पिछले महीने जुलाई में गेट बंद-खोलने को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। अब सीट को लेकर हुए मामूली विवाद में व्यक्ति ने महिला की बेल्ट से पिटाई कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जीआरपी (रेलवे पुलिस) हरकत में आई और आरोपी मोहम्मद रिजवान को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी ने दावा किया कि वो महिला नहीं ट्रांसजेंडर थी।

वहीं घटना के बाद मुंबई लोकल ट्रेन में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। फिलहाल पुलिस पीड़िता की तलाश कर रही है ताकि उसके बयान के आधार पर मामले की वास्तविक सच्चाई सामने आ सके।

जानकारी के मुताबिक घटना पश्चिम रेलवे के जोगेश्वरी स्टेशन के पास चलती लोकल ट्रेन की है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति और सामने बैठे महिला सहयात्री के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो रही थी। देखते ही देखते आरोपी अपना आपा खो बैठा और गालियां और धमकियां देने लगा। इसके बाद आरोपी ने अपनी कमर से बेल्ट निकाली और पीड़िता पर हमला कर दिया।

पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जीआरपी (रेलवे पुलिस) की नींद टूटी। 6 अगस्त को घटना का वीडियो वायरल होते ही रेलवे पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू की। CCTV फुटेज और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर GRP ने आरोपी मोहम्मद रिजवान अंसारी को मुंबई के गोवंडी इलाके से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा किया है कि वह महिला नहीं बल्कि एक ट्रांसजेंडर (किन्नर) था।

बैक-टू-बैक घटनाओं से आम यात्रियों में डर का माहौल

बता दें कि मुंबई लोकल ट्रेनों में लगातार हो रही हिंसक घटनाओं ने यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। महज एक महीने पहले नालासोपारा से चर्चगेट जा रही लोकल ट्रेन में बोरीवली के पास दरवाजा बंद करने के मामूली विवाद में मयंक लोहार नाम के युवक की सरेआम चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। वहीं एक अन्य घटना में सीट को लेकर तीन लोगों के बीच जमकर लात-घूसे चले थे। दोनों ही घटनाओं का वीडियो सोशल पर वायरल हुआ था। अब एक बार फिर सीट को लेकर बवाल हुआ है। बैक-टू-बैक हो रही इन घटनाओं से आम यात्रियों में डर का माहौल है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m