काजल, हिसार। अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। मेयर प्रवीण पोपली और अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा के मार्गदर्शन में निगम की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रमुख सड़कों और बाजारों को अतिक्रमण से मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाना है।

रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ अभियान
वीरवार को नगर निगम की टीम ने रेलवे स्टेशन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद टीम ने पोस्ट ऑफिस और डाकघर के सामने से अवैध कब्जे हटाए। अभियान के तहत तालाकी गेट से लेकर विश्वकर्मा धर्मशाला तक की गई कार्रवाई में 7 रेहड़ियों को भी जब्त किया गया। साथ ही टीम ने तालाकी गेट से गुलाब सिंह चौक और सिरसा चुंगी तक पूरी तरह सफाई अभियान चलाया।
प्रमुख बाजारों और सड़कों पर कड़ी कार्रवाई
निगम की टीम ने राजगुरु मार्केट और बिश्नोई मंदिर मार्केट में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इसके बाद दिल्ली रोड, एमसी-डीसी कॉलोनी मोड़ और अर्बन एस्टेट से लेकर जिंदल चौक तक सड़कों को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया।
भविष्य में भी जारी रहेगा अभियान
अधिकारियों का कहना है कि शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए यह अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। ताकि आमजन को आवाजाही में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
- Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
- https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

