National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (17 अप्रैल 2026) की खबरों में नए AI मॉडल Mythos से दुनिया में हड़कंप, राघव चड्ढा समेत बागी सांसदों को BJP मुख्यालय में नितिन नवीन ने दिलाई सदस्यता, बंगाल चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग से CJI सूर्यकांत गदगद, मोदी-शाह की जोड़ी ने चलाया ऑपरेशन LOTUS, राहुल गांधी के आरोपों पर मुकुंद नरवणे का पलटवार प्रमुख रहा।

राघव चड्ढा समेत बागी सांसदों को  BJP मुख्यालय में नितिन नवीन ने दिलाई सदस्यता

आम आदमी पार्टी के भीतर भूचाल आया हुआ है. राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के बागी सांसद बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर पार्टी अध्यक्ष बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर रहे हैं. राघव के साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद हैं. AAP के इन बागी नेताओं ने आधिकारिक तौर पर बीजेपी ज्वाइन कर ली है. इस मौके पर नितिन नबीन ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई और मिठाई खिलाकर पार्टी में उनका स्वागत किया.

पढ़े पूरी खबर…..

नए AI मॉडल Mythos से दुनिया में हड़कंप

अमेरिकी कंपनी एंथ्रोपिक ने एक नया एआई मॉडल Mythos लॉन्‍च किया है, जिसे लेकर दुनिया भर में हडकंप मचा हुआ है. यह माना जा रहा है कि, मॉडल देश के बैंकिंग सिस्टम के डेटा को लेकर बड़ा खतरा पैदा कर सकता है. इसी सिलसिले में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और इलेक्‍ट्रॉनिक एंड आईटी मिनिस्‍टर अश्विनी वैष्‍णव ने गुरुवार को बैंकों और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के साथ एक बैठक की. यह मीटिंग आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (AI) के खतरे को लेकर थी.

पढ़े पूरी खबर…..

बंगाल चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग से CJI सूर्यकांत गदगद

CJI Surya Kant On Bengal Record Voting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुई रिकॉर्ड वोटिंग से CJI सूर्यकांत गदगद है। बंगाल चुनाव में रिकॉर्ड मतदान पर भारत मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने खुशी जाहिर की है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा है कि राज्य में 92 प्रतिशत से ज्यादा मतदान देखकर खुशी हुई है। दरअसल सीजेआई ने यह टिप्पी पश्चिम बंगाल के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर (SIR) मामले में 71 लोगों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान की।

पढ़े पूरी खबर…..

मोदी-शाह की जोड़ी ने चलाया ऑपरेशन LOTUS

आम आदमी पार्टी में बड़ी राजनीतिक फूट पड़ गई है. पार्टी के तीन राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha), संदीप पाठक (Sandeep Pathak) और अशोक मित्तल (Ashok Mittal) ने BJP में शामिल होने का बड़ा ऐलान कर दिया है. राघव चड्ढा ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि AAP अब अपने मूल उद्देश्यों से भटक गई है। उनके अनुसार पार्टी, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से बनी थी, अब “समझौता करने वाले लोगों के हाथ में” चली गई है।

पढ़े पूरी खबर…..

राहुल गांधी के आरोपों पर मुकुंद नरवणे का पलटवार

MM Naravane Book Controversy: पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने चीन के हाथों भारत की जमीन खोने के विपक्ष के दावों को सिरे से खारिज किया है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को नसीहत देते हुए मुकुंद नरवणे ने कहा कि आपको पीएम मोदी, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री या सेना प्रमुख पर भरोसा नहीं है, तो चीन से पूछ लीजिए। इसके बाद भी आपको भरोसा नहीं है, तो फिर दुनिया की कोई भी दलील आपकी राय नहीं बदल सकती।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

बुझने से पहले फड़फड़ा रहा है TMC का दीया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोलकाता के दमदम में रैली की। यहां उन्होंने कहा, लंबे समय से बंगाल में परिवर्तन की जो लहर दिख रही थी कल पहले चरण के मतदान ने उसपर मोहर लगा दी है। टीएमसी ने बंगाल में लोतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था। उस बंगाल में पहले चरण में जनता ने लोकतंत्र के मदिर मंदिर का पुनःनिर्माण कर दिया है। दूसरे चरण में आपको इस लोकतंत्र के मंदिर विजय ध्यज फहराना है। उन्होंने कहा कि टीएमसी का दिया बुझने वाला है। बुझता दिया फड़फड़ाता है। पीएम ने महिला आरक्षण पर कहा कि भाजपा बेटियों के सपने कुचलने नहीं देगी। (पढ़े पूरी खबर)

ट्रंप के ‘भारत नर्क’ बयान में ईरान की हुई धमाकेदार एंट्री: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ‘भारत नर्क के समान’ कहे जाने वाले विवादित बयान में भारत के दोस्त ईरान (Iran) की धमाकेदार एंट्री हुई है। भारत का 5 हजार साल पुराना साथी ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति को आईना दिखाते हुए कहा कि कभी भारत आकर देखो। ईरानी कॉन्सुलेट ने सोशल मीडिया पर ट्रंप को भारत की खूबसूरती देखने की सलाह दी है। वहीं, अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने ट्रंप पर नस्लवादी बयानबाजी का आरोप लगाते हुए कड़ी आलोचना की है। (पढ़े पूरी खबर)

West Bengal Exit Poll Date 2026: देश में इस वक्त पश्चिम बंगाल और असम समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। असम और तमिलनाडु समेत 4 राज्यों के चुनाव खत्म हो गए हैं। अब लोोगं को रिजल्ट का इंजार है। जबकि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरण में हो रहा है। 23 अप3ैल को पहले चरण का मतदान खत्म हुआ। अब 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है। 5 राज्यों में से सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र पश्चिम बंगाल है। बंगाल में 15 साल से ममता बनर्जी की सरकार है। वहीं बीजेपी इस बार सत्ता में आने के लिए पूरा दमखम लगाए हुए हैं। (पढ़े पूरी खबर)

मणिपुर में मशाल लेकर सड़कों पर उतरी हजारों महिलाएं: तीन लोगों की मौत के खिलाफ मणिपुर में लगातार विरोध-प्रदर्शन जारी है. 7 अप्रैल को रॉकेट हमले में दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी. तब से जारी प्रदर्शन के बीच 18 अप्रैल से राज्य में पूर्ण बंदी लागू है. आम जनजीवन इस वजह से अस्त-व्यस्त हो गया है. इस बीच, मेइरा पाइबी समुदाय की महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया है. समुदाय की हजारों महिलाएं सड़कों पर उतर आईं हैं. महिलाएं सिर्फ प्रदर्शन ही नहीं कर रही हैं बल्कि सामाजिक स्तर पर लोगों को प्रदर्शन से जोड़ भी रहीं हैं. (पढ़े पूरी खबर)

मुस्लिम महिलाओं की एंट्री पर SC में बोला AIMPLB: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा महिलाओं के मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सफाई दी गई है. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कोर्ट से कहा कि मस्जिद में महिलाओं के नमाज पढ़ने पर रोक नहीं है, लेकिन उनका घर में रहना ज्यादा उचित होगा. बोर्ड ने कोर्ट में स्पष्ट किया है कि महिलाएं मस्जिद में नमाज अदा कर सकती हैं, लेकिन वह मुख्य एंट्री गेट से नहीं प्रवेश कर सकतीं. साबरीमाला मामले की सुनवाई कर रही पीठ को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वकील एमआर शमशाद ने पक्ष रखा. (पढ़े पूरी खबर)

नहीं थम रही सोने-चांदी की गिरावट: घरेलू सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है. 24 अप्रैल की सुबह, सोना और भी सस्ता हो गया. राजधानी दिल्ली में, 24-कैरेट सोने की कीमत गिरकर 153,690 प्रति 10 ग्राम हो गई. मुंबई में यह दर गिरकर 153,540 प्रति 10 ग्राम हो गई. (पढ़े पूरी खबर)

पवन खेड़ा गिरफ्तार होंगे: Gauhati High Court On Pawan Khera: असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) की पत्नी रिनिकी भुयन सरमा (Riniki Bhuyan Sharma) के 3 पासपोर्ट वाले मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। गुवाहाटी हाईकोर्ट ने पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर गुवाहाटी हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले पर सुनवाई करने के बाद हाईकोर्ट ने पवन खेड़ा की याचिका कारिज कर दी है।  (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m