NEET Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट री-एग्जाम का 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार के आयुष भालोटिया ने नीट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 4 हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। नवादा के वारिसलीगंज प्रंखड स्थित कमलिया मिल निवासी आयुष भालोटिया की इस सफलता से पूरे पूरिवार और जिले में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धी के लिए सीएम सम्राट चौधीर ने भी आयुष को बधाई एंव शुभकामनाएं दी है।
कोटा रहकर आयुष ने हासिल की सफलता
आयुष भालोटिया कमलिया मिल निवासी सुनील और किरण भालोटिया के बेटे हैं। उन्होंने जिले में ही रहकर अपनी शुरुआती पढ़ाई हाई स्कूल और इंटर की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वह कोटा आकर नीट की तैयारी करने लगे। आयुष ने कोटा में पूरी लगन और अनुशासन के साथ तैयारी की और आज नीट की परीक्षा में (AIR) 4 हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में गर्व और खुशी का माहौल है। उन्हें बधाई देने के लिए आसपास के लोग उनके घर पर पहुंच रहे हैं।
सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
नीट परीक्षा में ऑल इंडिया 4 रैंक लाकर बिहार का नाम रोशन करने वाले आयुष भालोटिया को सीएम सम्राट चौधरी ने बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। सीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, नीट-यूजी परीक्षा में बिहार के प्रतिभाशाली छात्र आयुष भालोटिया को राज्य में शीर्ष स्थान तथा अखिल भारतीय रैंक (AIR-4) प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई। आपकी यह उपलब्धि अथक परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण है। मुझे विश्वास है कि आप चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और सेवा-भाव से देश एवं समाज का गौरव बढ़ाएंगे। आपके उज्ज्वल, सफल एवं मंगलमय भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
मुख्य परीक्षा लीक होने के बाद हुआ री-एग्जाम
बता दें कि मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए नीट यूजी की मुख्य परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी। लेकिन नीट पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों के चलते पूरी परीक्षा रद्द कर दी गई थी और 21 जून को दोबारा आयोजित की गई थी। 21 जून को देशभर के एग्जाम सेंटरों पर 20 लाख से अधिक नीट एस्पिरेंट्स ने एंट्रेंस एग्जाम दिया था।
ये भी पढ़ें- CM सम्राट चौधरी पर आपत्तिजनक पोस्ट, बिहार पुलिस ने RJD समेत 10 X हैंडल्स को भेजा नोटिस

