अहमदाबाद: गुजरात की प्रतिष्ठित निजी संस्थाओं में शुमार निरमा यूनिवर्सिटी में एक वर्कर द्वारा अश्लील हरकत करने का गंभीर मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी परिसर स्थित H-4 गर्ल्स हॉस्टल के समीप निर्माणाधीन बिल्डिंग में एक सुरक्षा वर्कर द्वारा की गई आपत्तिजनक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के विरोध में 1 अक्टूबर को 1,000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने काले कपड़े पहनकर और हाथों में प्लेकार्ड लेकर परिसर में ‘ब्लैक डे’ मनाया और यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया।

छात्राओं का आरोप है कि कंस्ट्रक्शन साइट पर तैनात इस वर्कर ने पहले भी कई बार छात्राओं पर अभद्र टिप्पणियां की थीं। छात्रों का कहना है कि जब इस घिनौनी हरकत का वीडियो बनाकर यूनिवर्सिटी प्रशासन से शिकायत की गई, तो आरोपी पर कोई ठोस कार्रवाई करने के बजाय गर्ल्स हॉस्टल के चारों ओर केवल हरी जाली लगवा दी गई। इसके अलावा, शिकायत करने वाली छात्राओं के कपड़ों पर एक सिक्योरिटी गार्ड द्वारा टिप्पणी किए जाने से कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अहमदाबाद की सोला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चश्मदीद छात्रों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक कोई औपचारिक एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं हुई है, लेकिन पुलिस आरोपी वर्कर की पहचान करने में जुटी है।

हाल ही में एक प्रोफेसर द्वारा छात्र का कॉलर पकड़े जाने के विवाद के बाद, इस नई घटना ने यूनिवर्सिटी की साख पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रों ने प्रशासन से पारदर्शी जांच, सख्त जवाबदेही और दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआई (NSUI) ने भी इस मुद्दे पर सक्रिय होकर छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें