राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश में एक ही थानों में लंबे समय से जमे पुलिसकर्मियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। कोई भी अधिकारी-कर्मचारी 4 साल से ज्यादा समय तक एक ही जगह पर पदस्थ नहीं हो सकेगा। डीजीपी कैलाश मकवाना ने इसे लेकर आदेश दिए हैं। 

यह भी पढ़ें: युवती को प्रेम जाल में फंसाया, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी, ऐंठे 1 करोड़ 30 लाख

डीजीपी कैलाश मकवाना ने भोपाल-इंदौर पुलिस कमिश्नर समेत सभी जिलों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को भी आदेश दिया है कि कोई भी अधिकारी-कर्मचारी एक ही जगह पर ज्यादा समय न बिताए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m