लखनऊ. पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है. प्रदेश में अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी को घेरे हुए हैं. वहीं इस पर पलटवार करते हुए सुभासपा अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने सपा शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि सपा सरकार में खुलेआम पेपर बिकते थे. उन्होंने सपा पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि इनके कार्यकाल में पैसा लेकर काम होता था.

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी में 72 छेद हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार में पेपर खुलेआम बिकते थे और पैसा लेकर काम होता था. ओपी राजभर ने कहा कि विपक्ष कानून से डरा हुआ है.

इसे भी पढ़ें : किसने चुराया चंदा पता कीजिए… संसद परिसर में सिर पर दानपात्र लिए खड़े रहे अयोध्या सांसद, नजर चुराकर जाते दिखे भाजपाई

वहीं कांग्रेस MP प्रियंका गांधी के IIT मद्रास के डायरेक्टर वी कामकोटी पर ‘गौमूत्र एक्सपर्ट’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पक्का है कि जिन्होंने कभी गाय की सेवा नहीं की, वे इस मुद्दे को नहीं समझ सकते. जो लोग सिर्फ विदेश घूमने में व्यस्त रहते हैं और सिर्फ तब दिखते हैं जब पार्लियामेंट का सेशन चल रहा हो और सेशन खत्म होते ही इटली चले जाते हैं. इसलिए, उनके बयानों का कोई मतलब नहीं है.