उमेश यादव, सागर। मध्य प्रदेश के सागर के कैंट थाना क्षेत्र के 12 मुहाल में सड़क हादसे के बाद हुई मारपीट में कुछ लोगों ने दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक विवाद पैदा करने का प्रयास किया। यह विवाद सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हिंदू, मुस्लिम समाज के लोग कैंट थाना पहुंचे जहां स्थिति बिगड़ती देख कुछ ही देर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और विवाद की वजह स्पष्ठ होने के बाद स्थिति सामान्य हो गयी।
READ MORE: संस्कारधानी में रिश्ते शर्मसार: चाचा ने 13 साल की भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, पिता की मौत के बाद दादी के साथ अकेली रहती थी पीड़िता
पुलिस के अनुसार सौरभ आठ्या पिता बसंत कुमार आठ्या, 26 साल, निवासी गुरु गोविंद सिंह वार्ड ने शिकायत में बताया कि वह बजरंग होटल से दहीबड़ा लेकर अपने घर जा रहा था। रास्ते में अपने परिचित के पास खड़ा होकर बात करने लगा, तो वहां नफीस मकरानी का लड़का हसीफ उर्फ हसीब मकरानी, सद्दाम मकरानी, मुज्जू उर्फ मुजाहिद मकरानी व शाहिद मकरानी आए और बेवजह विवाद करने लगे।
READ MORE: दर्दनाक हादसाः खेत में बनी झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जला मजदूर, दूसरे की किसी तरह बची जान
उन्होंने जातिगत अपमानित करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बचाने आए परिजनों से भी आरोपियों ने मारपीट की। वहीं यह भी बात सामने आई कि सौरभ ने एक युवक को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद उसके साथ मारपीट हुई।

